Skip to main content

मिस इंडिया मोबाइल एप्लिकेशन

अब आप अपने मोबाइल के माध्यम से ही मिस इंडिया (Miss india) काॅन्टेक्ट से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं और यह सब संभव है मिस इंडिया मोबाइल एप्लिकेशन के द्वारा, जिसे मिस इंडिया आॅर्गनाइजेशन के 51 साल पूरे होने पर सर्कस वर्क (Circus Works) द्वारा लाॅन्च किया जाएगा। 

इस आॅफिशियल मिस इंडिया एप को आप एंडराॅयड स्मार्टफोन में उपयोग कर सकते हैं। एंडराॅयड प्ले स्टोर से डाउनलोड करने पर उपभोक्ता इस पर एक अलग अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। 

फैशन जगत से जुड़ी जानकारी के अतिरिक्त अपनी पसंदीदा मिस इंडिया के फोटो, उससे जुड़ी खबर तथा अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं। 

इस एप्लिकेशन पर आप मिस इंडिया के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूबसूरती से जुड़ी खबर, फोटो, विडियो आदि बहुत कुछ देख सकते हैं। 

मिस इंडिया एप्लिकेशन के महत्वपूर्ण फीचर्स हैंः-

दर्शक की पसंद से अवार्ड:-  (Viewer's choice award) इस फीचर में दर्शक अपने फोन से अपनी पसंद के अनुसार मिस इंडिया के लिए वोट कर सकता है और यदि आपका वोट जजों के वोट से मिलता है तो आप ईनाम के भी हकदार होंगे।

फोटो गैलेरी:-  (Photo Gallery) इसमें आपको लगभग 1000 एक्सक्लूसिव फोटो मिलेंगे जिसमें मिस इंडिया के फोटो के अलावा मिस दिवा, मिस वर्ल्ड, मिस अर्थ, मिस एशिया पैसेफिक, मिस यूनिवर्स तथा अन्य कई महत्वपूर्ण फोटो शामिल होंगे।  

विडियो:- (Video) मिस इंडिया एप्लिकेशन के इस फीचर में आप अपने स्मार्टफोन के द्वारा काॅन्टेस्ट से जुड़े विडियो के अलावा एक्सपर्ट सेशन आदि के विडियो भी देख सकते हैं। 

क्राउन रश:- (crown Rush) स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के लिए यह एक अच्छा गेम हो सकता है ब्यूटी क्राउन पहनना किसे पसंद नहीं है। इस फीचर में आप गैलेरी से अपना फोटो सिलेक्ट कर उसे क्राउन पहना सकते हो। क्राउन पहने अपने फोटो को आप दोस्तों के साथ फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं। 

अप्लाई नाउ:- (Apply now) मिस इंडिया और मिस दीवा कांटेस्ट में भाग लेना बिल्कुल भी आसान नहीं है किंतु इस फीचर के द्वारा आप अप्लाई नाउ का बटन प्रेस कर काॅन्टेस्ट में रजिट्रेशन कर सकते हो। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...