Skip to main content

सैमसंग गैलेक्सी एस5 लाॅन्च: कीमत 51-53,000 रु.

सैमसंग (#samsung) ने इस साल का अपना फ्लैगशिप डिवायस गैलेक्सी एस5 (Samsung Galaxy S5) को भारत में लाॅन्च कर दिया है। हालांकि यह फोन उपभोक्ताओं के लिए अप्रैल से मुहैया हो पाएगा।
   
परंतु वे प्री बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि एस5 (Galaxy S5) का प्रदर्शन कंपनी ने बार्सिलोना मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस के दौरान ही कर दिया था लेकिन उस वक्त कीमत की जानकारी नहीं दी गई थीं। भारतीय बाजार में फोन की कीमत 51 से 53 रुपए के बिच होगा। (Price in india)।

गैलेक्सी एस 5 (Samsung Galaxy S5) में 5.1 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो बेहतर डिसप्ले के लिए जानी जाती है। स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है जो छोटे मोटे रगड़ से बचाने में सक्षम है। इसके साथ ही अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन आईपी67 सर्टिफाइड (IP67 certifiedIP67 certified ) है। अर्थात फोन धूल व पानी आवरोधक है(dust and water resistant)। इसके साथ आईफोन की तरह नए गैलेक्सी में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 

फोन दो मैमोरी विकल्प 16 जीबी और 32 जीबी के साथ पेश किया गया है और दोनों माॅडल के साथ आपको 2 जीबी का रैम मिलेगा। खास बात यह है कि इसके साथ 128 जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। अब तक हमने किसी फोन में इतना ज्यादा कार्ड सपोर्ट नहीं देखा। 

16 मेगापिक्सल का इसका सैकेंडरी कैमरा फेस डिटक्शन, जियो टैगिंग और टच फोकस जैसे फीचर से लैस है। इतना ही नहीं एचडी वीडियो रिकाॅर्ड और इमेज स्टेबलाइजेशन जैसे कुछ फीचर भी मिलेंगे। फोन में सेकेंडरी कैमरा 2.0 मेगापिक्सल का है।



एस 4 की तरह गैलेक्सी एस4 में भी आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 1.9 गीगाहट्र्ज और 1.3 गीगाहट्र्ज के दो क्वाडकोर प्रोसेसर दिए गए हैं। इसके साथ ही एड्रिनो 330 जीपीयू भी दिया गया है। आॅपरेटिंग की बात करें तो इसे एंडराॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम के नए संस्करण 4.4 कीटकैट ((Android OS, v4.4.2 KitKat)) पर पेश गया है। 

कनेक्टिविटी के लिए फोन में ढेर सारे विकल्प उपलब्ध हैं। ब्लूटूथ वाई-फाई और 3जी के साथ इसमें एनएफसी सपोर्ट भी है। 3जी नेटवर्क पर यह 42.2 एमबीपीएस तक की गति से डाटा का हंस्तांतरण करने में सक्षम है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...