Skip to main content

इंटेक्स ने लाॅन्च किए कम बजट के स्मार्टफोन

हर वक्त कंप्यूटर का साथ होना संभव नहीं है, इसीलिए उपभोक्ता ऐसे मोबाइल फोन चाहते हैं जिसके द्वारा तीव्र गति से इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सके। 

इस श्रेणी में लगभग सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने फोन बाजार में उतार चुकी हैं। किंतु कम ही फोन ऐसे हैं जो कि अधिक तकनीक के साथ कम कीमत में उपलब्ध हों। 

इंटेक्स (#intex) ने उपभोक्ताओं की जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर क्लाउड एक्स1 प्लस (cloud x1+) और क्लाउड वाई11 (cloud y11) लाॅन्च किया है। 

दोनों ही स्मार्टफोंस को ग्रामीण इलाके के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर लाॅन्च किया है। ताकि वह कम कीमत के साथ अधिक से अधिक तकनीक का उपयोग कर सकें। 

इंटेक्स क्लाउड एक्स1 प्लस में 320x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 3.5 इंच की स्क्रीन है। फोन में 128 एमबी रैम और 256 एमबी रोम है। फोटोग्राफी के लिए 2.0 मैगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह फोन जिंजरब्रैड आॅपरेटिंग सिस्टम 2.3.5 पर आधारित है। 

कनेक्टिविटी के लिए फोन में जीपीआरएस, ऐज और वाईफाई की सुविधा के साथ ही व्हाट्सएप, ओपेरा मिनी और गेम प्रीलोडेड हैं। 

पावरफुल बैटरी बैकअप के लिए 1250 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में इंटेक्स क्लाउड एक्स1 प्लस काले व सफेद रंग के साथ केवल 2,990 रुपए में उपलब्ध होगा। 

वहीं इसके साथ लाॅन्च किए गए क्लाउड वाई11 में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.0 इंच का स्क्रीन डिसप्ले है। 10 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर पर आधारित यह फोन 3जी की सुविधा से लैस है। 

फोन में 256 एमबी रैम तथ 512 एमबी रोम दी गई है। 2.0 मैगापिक्सल रियर कैमरे के अतिरिक्त वीजीए फ्रंट कैमरा भी शामिल है। 

एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित क्लाउड वाई 11 में 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी का उपयोग किया जा सकता है। फोन में मात्रभाषा तथा जेपेक डाॅट काॅम जैसे एप्लिकेशन प्रीलोडेड हैं। 3जी आधारित इस फोन की कीमत केवल 4,490 रुपए है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...