Skip to main content

एलजी जी प्रो 2 बाजार में उपलब्ध

एलजी इलेक्ट्रिाॅनिक्स (LG electronics) द्वारा पेश किया गया स्मार्टफोन एलजी जी 2 प्रो (LG G 2 PRO) अब बाजार में आने को तैयार है। 

यह फोन हांगकांग, ताईवान, सिंगापुर, फिलीपियन, वियतनाम और इंडोनेशिया सहित एशिया के कई अन्य देशों में भी उपलब्ध होगा। 

एलजी जी प्रो 2 को पहली बार बर्सिलोना के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile World Congress) में प्रदर्शित किया गया था। 

जहां इसके महत्वपूर्ण फीचर्स के बारे में बताया गया जिनमें नोक कोड (knock code), यूएक्स फीचर (UX feature) तथा बेहतरीन डिसप्ले शामिल है। साथ ही फोन में अतिरिक्त कैमरा फंक्शन भी दिए गए हैं। 

एलजी जी प्रो 2 के तकनीकी पक्ष के बारे में बात करें तो इसमें 5.9 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले है। डिसप्ले के बारे में एलजी इलेक्ट्रिाॅनिक्स मोबाइल कम्यूनिकेशंस कंपनी के प्रेसिडेंट डॉ. जांग सीओक पार्क (Dr. Jong Seok Park) का कहना है कि एशियन उपभोक्ता 5.0 इंच से अधिक डिसप्ले वाले स्मार्टफोंस को अत्यधिक पसंद करते हैं और इस फोन के द्वारा हम उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर पसंद पर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं। 

एलजी जी प्रो 2 में नोक कोड फीचर का उपयोग किया गया है जिसके द्वारा उपभोक्ता आसानी से केवल एक क्लिक के द्वारा फोन को लोक व अनलोक कर सकते हैं। 

एलजी द्वारा लाॅन्च किया गया यह पहला ऐसा डिवाइस है जिसमें ओआईएस (आॅप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजर प्लस) के साथ 13.0 मैगापिक्सल कैमरा दिया गया है जिसमें उपभोक्ता वीडियो रिकाॅर्डिंग को बेहतरीन और स्लो मोशन प्लेबैक के साथ एडजस्ट कर सकते हैं। साथ ही मैजिक फोकस और नेचुरल फ्लैश भी फोन में शामिल है। 

एलजी जी प्रो 2 में चिपसेट के तौर पर 2.26 गीगीहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ ही क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 800 का उपयोग किया गया है। फोन में 3जीबी डीडीआर 3 रैम, 16जीबी और 32जीबी रोम के अतिरिक्त माइक्रो एसडी स्लाॅट भी दिया गया है। 

फोन का वजन 172 ग्राम है तथा यह एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित है। वीडियो काॅलिंग के लिए 2.1 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 3200 एमएएच बैटरी शामिल है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए एलजी जी प्रो 2 में ब्लूटूथ, यूएसबी, वाईफाई, एनएफसी और स्लिम पोर्ट शामिल है। बाजार में यह फोन टाइटन ब्लैक, व्हाइट और वाइन रेड कलर में उपलब्ध होगा।
 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...