Skip to main content

म्यूजिक को मिला स्टाइल का साथ

म्यूजिक सुनना तो हर वर्ग के व्यक्ति को पसंद है उसमें युवा, बच्चे व बुजुर्ग शामिल है। म्यूजिक सुनने के लिए ईयरफोन और हेडफोन द्वारा मोबाइल का ही उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। किंतु अब म्यूजिक सूनने के इस अंदाज को कंपनियों ने स्टाइल के साथ पेश किया है। हम आपको बता रहें हैं बाजार में उपलब्ध स्टाइलिश हेडफोन व ईयरफोन जिनका उपयोग कर आप म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।  

सोनी एनडब्ल्यूजेड-डब्ल्यूएच303:- म्यूजिक के लिए लोग हेडफोन का अत्यधिक उपयोग करते हैं और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए सोनी साउंड क्वालिटी के साथ ऐसा हेडफोन लेकर आया है जिसे आप हेडफोन, एमपी3 और मिनी स्पीकर के रूप में उपयोग कर सकते हैं और इसकी साउंड बहुत ही अच्छी है। 

सोनी डब्ल्यूएच303 (#sony wh303) में 4जीबी इंबिल्ट की सुविधा है जिसके जरिए आप किसी अन्य डिवायस से जोड़े बिना इसका उपयोग कर सकते हैं।

आप इसे कानों में न लगाकर केवल गले में टांग कर भी मिनी स्पीकर के द्वारा म्यूजिक सुन सकते हैं। बेहतर म्यूजिक पसंद करने वाले सभी लोगों को यह अच्छा लगेगा। सोनी के इस हेडफोन की कीमत 8,999 रुपए है। 



एफ एंड डी की नई पेशकश एच50:- क़ुछ माह पहले फेंडा आॅडियो ने एच30 स्टिरियो हैडफोन बाजार में उतारा था अब कंपनी इसका नया संस्करण लेकर आई है जो कि और भी बेहतर डिजाइन और बेहतर साउंड के साथ है। एच50 की खासियत है इसकी बेहतर आवाज और इसका मुलायम व लचीला बैंड। 

फेंडा आॅडियो के मैनेजिंग डायरेक्टर का कहना है कि  ‘आज के समय में हर म्युजिक प्रेमी चाहता है कि उसके बैग मे एक अच्छा आॅडियो डिवाइस हो ताकि वह साउंड को पूर्णता व स्वच्छता के साथ सुन सके और फेंडा आॅडियो अपने डिवाइस में इन सभी बातों का ध्यान रखा जाता है और इसीलिए हमारी एक्सपर्ट टीम ने स्टीरियो हैडफोन एच50 पेश किया है।’ भारतीय बाजार में इसकी कीमत 3,990 रूपए है।


स्कलकैंडी अपरोक हैडफोन:- स्कलकैंडी को स्टाइलिश हैडफोन के लिए जाना जाता है साथ ही यह फुटबाॅल प्रशंसकों पर आधारित हैडफोन के लिए भी प्रचलित है।

इस बार भी कंपनी ने विभिन्न प्रकार के रंगों के साथ फुटबाॅल क्लब आधारित डिजाइन में खूबसूरत हैडफोन बाजार में उतारे हैं। उपयोग करने में काफी आरामदायक होने के साथ ही बेहतरीन साउंड क्वालिटी देने में भी सक्षम है। 

उपयोगकर्ता की सुविधा को ध्यान में हैडफोन में साॅफ्ट इयर पिलोस का उपयोग किया गया है। उपभोक्ताओं को उनके खेल के प्रति लगाव से जुड़े रहने के साथ ही

यह हैडफोन म्यूजिक में बेहतर अनुभव देता है। इसे फोन या कंप्यूटर से आसानी से कनेक्ट कर उपयोग किया जा सकता है। भारतीय बाजार में यह 2,899 रुपए में उपलब्ध है। 


सेनहाइजर सीएक्स 275एस:- आपके पास महंगा स्मार्टफोन तो होता है लेकिन स्मार्टफोन के साथ आने वाला ईयरफोन इस क्वालिटी का नहीं होता कि बेहतर म्यूजिक का अहसास कर सकें। ऐसे में आप सेनहाइजर सीएक्स 275एस देख सकते हैं। देखने में साधारण लेकिन ईयरफोन बेहतर म्यूजिक क्वालिटी का अहसास कराने में सक्षम है। 

सबसे अच्छी बात तो यह कही जा सकती है कि कंपनी ने इसमें काॅल बटन दिया है। इसके माध्यम से आप फोन पर आ रहे काॅल को इसी बटन से उठा सकते हैं।

अक्सर ऐसा होता है कि बाहरी हेडफोन स्मार्टफोन के साथ काम नहीं करते लेकिन सीएक्स 275एस एंडराॅयड फोन के साथ आसानी से पेयर हो गया। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि ईयरफोन विंडोज और ब्लैकबेरी डिवायस के साथ भी पेयर होने में सक्षम है। 

डिवायस का फ्रिक्वेंसी रिस्पाॅन्स 17-23,000 हर्ट्ज है और इसे नाॅइस कैंसलेशन फीचर के साथ पेश किया गया है। वहीं डिजाइन ऐसा है कि आसानी से आपके कानों में आ जाता है।

केबल की लंबाई भी 1.2 मीटर है और सेल्स पैक के साथ दो अतिरिक्त ईयर बड दिए गए हैं। कुल मिलाकर ईयरफोन अच्छा कहा जा सकता है लेकिन कीमत के साथ आपको थोड़ी शिकायत हो सकती है। बाजार में इसकी कीमत 2,999 रुपए है।

प्लैट्राॅनिक्स बैकबीट गो2:- म्यूजिक के लिए सिर पर भारी भरकम हेडसेट के लगाने के बजाए यदि आपहल्का सा ब्लूटूथ पसंद करते हैं तो प्लैन्ट्राॅनिक्स गो2 बेहतर विकल्प हो सकता है।

इसमें न तो आपको ईयरफोन की तरह लंबी वायर लगाने की जरूरत है और न हीं भारी-भरकम हेडसेट को कानों में लगाए रखने की। 

एक छोटा और पतला सा वायर, जिसके दोनों कोने पर ईयरबट लगें हैं देखने में साधारण ब्लूटूथ से बिल्कुल अलग है।

इसका वजन मात्रा 14 ग्राम है और अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसे स्वेट प्रूफ बनाया गया है, अर्थात पसीने से खराब नहीं होगा। परंतु बात जब साउंड और बैकबीट की क्वालिटी की हो तो शानदार कही जा सकती है। कनेक्टिविटी भी अच्छी है। 

इसका चार्जिंग टाइम कम है और बैटरी बैकअप भी शानदार है। लगभग 3 घंटे के चार्ज के बाद यह दस घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। 1,000 अतिरिक्त रुपए चुकाकर पावर बैंक ले सकते हैं। भारतीय बाजार में यह 4,990 रुपए में उपलब्ध है। 

आईबाॅल का नया यूनीवो हैंडफ्री:- आईबाॅल ने मोबाइल और पीसी एक्सेसरीज की रेंज में नया हैंडफ्री लाॅन्च किया है जिसकी कीमत 599 रुपए रखी गई है। यूनीवो हैंडफ्री की मदद से काॅल रिसीव करने के साथ-साथ म्यूजिक का भी मजा लिया जा सकता है। इसमें 3.5 एमएम तैक और टेंगल फ्री केबल दी गई हैं आईबाॅल को टक्कर देने के लिए पहले से ही बाजार में कई हैंडफ्री मौजूद हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...