Skip to main content

सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड 2:- कैमरा कमाल

पुराने ग्रांड की अपेक्षा नया सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड 2 (Samsung galaxy grand 2) काफी अडवांस है। न सिर्फ प्रोसेसर में बल्कि ग्रांड 2  का कैमरा भी अपग्रेड (Upgrade) कर दिया गया है। लेकिन क्या इसका कैमरा इतना अच्छा है कि संतोषजनक पिक्चर खींच सकें? फोन के परीक्षण के दौरान हमने भी इसी बात को जांचने की कोशिश की। कैसी है इसकी तस्वीर और कैसा है रंगों का प्रदर्शन, आपके इन सवालों का जवाब ये फोटोग्राफ ही दे देंगे। हमने सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड 2 से दिन के 3-4 बजे के बीच में फोटोग्राफी की। उस वक्त रोशनी अच्छी थी। फोन से फोटोग्राफी करने हम ताजमहल और लाल किला तो नहीं गए लेकिन दिल्ली के मशहूर शंकर मार्केट जरूर पहुंचे। जहां न सिर्फ लड़कियों के लिए रंग-बिरंगे ड्रेस थे बलिक खाने पीने के लिए भी बहुत कुछ था।

महिलाओं की यह ड्रेस काफी आकर्षक है जब हमने इसकी तस्वीर ली, उस समय कपड़ो पर सीधी धूप पड़ रही थी ऐसे में रंग खिलकर सामने आया 

सर्दी खत्म और गर्म कपड़ो पर सेल शुरू। यह तस्वीर अंदर की है जहां धूप नहीं थी फिर भी कैमरा वास्तविक रंग लेने में सक्षम था और फोटोग्राफ फट नहीं रहा।
अगर खरीदारी से थक गए हैं तो शंकर मार्केट की इस चटपटी चाट का लुप्त उठा सकते हैं। यह फोटोग्राफ भी काफी साफ और स्पष्ट है।

बाल भले ही आपके काले या सफेद हो लेकिन यह रंगीन कंघा आपको संवार देगा। 

इन लाल सेबों को देखकर ही मन ताजा हो जाता है। इस तस्वीर में रोशनी विपरीत दिशा से आ रही थी अक्सर ऐसे में फोटो खराब हो जाता है लेकिन यहां एक बार में इसने अच्छी तस्वीर ली।

इस बाजार की लोकप्रियता को गाडि़यों के हूजूम से समझा जा सकता है। कैमरे से लिया गया एक लॉग शॉट।

सिर्फ गर्लफ्रैंड के लिए ही नहीं मां के लिए भी यहां अच्छे कलेक्शन हैं। कैमरे से ली गर्इ इस तस्वीर में साडि़यो के रंग बखूबी खिलकर सामने आ रहे हैं। 

अब ये जनाब किसे लेकर आए है? इस बाइक पर मां तो बैठेंगी नहीं तो आप समझ ही सकते हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...