Skip to main content

एलजी जी2 मिनी, जल्द ही बाजार में


एलजी इलेक्ट्राॅनिक्स (#LG Electronics) का पहला काम्पैक्ट जी सीरीज (#G Series) फोन जी2 मिनी जल्द ही वैश्विक बाजार में उपलब्ध होगा। 

कंपनी ने सबसे पहले इस फोन को बर्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (#mobile world congress) के दौरान प्रदर्शित किया था। 

एलजी जी2 मिनी को इसके खूबसूरत डिजाइन व इसमें उपयोग किए गए खास यूएक्स फीचर (#ux feature) के लिए एमडब्ल्यूसी (#MWC) में विजेता का खिताब भी दिया गया था। 

इसीलिए यह फोन बाजार में आने से पहले ही चर्चा में आ चुका है। अब कंपनी ने घोषणा की है कि जल्द ही एलजी जी2 मिनी को वैश्विक बाजार में भी उपलब्ध कराया जाएगा। 

जी2 मिनी के तकनीकी पक्ष पर नजर डाले तो इसमें 960x540 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.7 इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। फोन में चिपसेट को दो वर्जन में विभाजित किया गया है पहला 3जी के लिए जिसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है वहीं दूसरे एलटीई वर्जन में 1.7 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर टेगरा 4आई शामिल है। 

नए आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित इस फोन में एलटीई और 3जी वर्जन के साथ मल्टीमीडिया का बेहतर अनुभव लिया जा सकता है। 

नोक कोड (#knock code) फीचर इस फोन की खासियत है जिसके लिए यह एमडब्ल्यूसी में भी चर्चा का विषय रहा। इस फीचर के माध्यम से आप साधारण स्टैप से अपने फोन के नोक पैटर्न को अनलोक कर सकते हैं। साथ ही नोक कोड का उपयोग कर आप आसानी से डिसप्ले एरिया में प्रवेश कर सकते हैं। 

इन फीचर्स के अतिरिक्त एलजी जी 2 मिनी में 1जीबी रैम 8जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ ही एसडी कार्ड स्लाॅट भी दिया गया है। फोन का वजन 121 ग्राम है तथा पावर बैकअप के लिए 2,440 एमएएच बैटरी दी गई है जो कि रिमूवेबल है। 

कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए फोन में 4.0 ब्लूटूथ, वाईफाई और जीपीएस के अलावा केवल 4जी वर्जन में एनएफसी की सुविधा दी गई है। 

एलजी जी 2 मिनी टाइटन ब्लैक, व्हाइट, रेड और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। फिलहाल इसकी कीमत की घोषणा नहीं की गई है किंतु उम्मीद है कि भारतीय बाजार में एलजी जी 2 मिनी की कीमत लगभग 22,000 के आस-पास हो सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...