Skip to main content

गूगल ने लाॅन्च किया इलेक्शन पोर्टल

आम चुनावों (#Loksabha election) का समय चल रहा है जो कि भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है। ऐसे समय में देश के नागरिक हर समय पार्टी, नेता, आम समस्या आदि से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। 

चुनावों से जुड़ी खबरों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए गूगल (#google) ने इलेक्शन पोर्टल लाॅन्च किया है जिस पर आप कभी भी किसी भी राज्य में चुनावों का हाल जानने के अलावा, अपने नेता या पार्टी के बारे में पता कर सकते हैं। 

साथ इसमें राष्ट्रीय व प्रचलित पार्टियों (#political parties) के अधिकारिक आॅनलाइन लिंक भी दिए गए हैं। वहीं चुनावों से जुड़ी और भी कई जानकारियों के लिए कुछ लिंक दिए गए हैं जिनमें मुख्य चुनाव आयोग, मतदाता प्रश्नोत्तरी शामिल हैं। 

इस गूगल इलेक्शन पोर्टल (#election portal) के होम पेज पर लगभग सभी पार्टियों व राज्यों की खबरें व विडियों उपलब्ध हैं। उसके बाद साइट पर प्लेज टू वोट (pledge to vote) नाम से दिए गए आॅप्शन पर क्लिक करने पर एक बाॅक्स खुलेगा जिसमें मतदाता वोट देने के लिए शपथ लेकर अपने पिनकोड के साथ पोस्ट कर सकते हैं।

इस साइट पर विडियो और हैंगआउट नाम का लिंक दिया गया है जिसमें कुछ प्रचलित नेताओं के विडियों देखे जा सकते हैं। 

वहीं ट्रेंड (trend) नाम से दिए गए आॅप्शन पर आपको उन नेताओं की जानकारी दी गई है जिन्हें गूगल द्वारा उच्चतम स्कोर दिया गया है तथा आम जनता के अत्यधिक प्रचलित मुद्दों की भी जानकारी दी गई है, जैसे- काला धन, जनलोकपाल और आर्दश सोसाइटी और 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला इत्यादि शामिल हैं। 

पोर्टल पर नो योर केंडिडेट (know ur candidate) पर क्लिक करने पर आप अपने क्षेत्र व राज्य से खड़े होने वाले सभी उम्मीदवारों की जानकारी एक साथ प्राप्त कर सकते हैं। केवल अपना पोस्टल कोड टाइप करने पर आपको उम्मीदवार से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी, साथ ही उस पोस्टल कोड के क्षेत्र में चुनाव की तारीक भी दिखाएगा। 

किंतु इसमें केवल कुछ बड़े राज्यों की ही पूरी जानकारी दी गई है।यह वेबसाइट अग्रेजी भाषा के अतिरिक्त, हिंदी, तमिल, मलायलम व तेलेगू भाषा में भी उपलब्ध है। 

2014 के आम चुनावों के लिए यह पोर्टल काफी सूचनापरक है परंतु इसमें कुछ कमियां भी हैं, जैसे छोटे राज्यों के सभी उम्मीदवार व चुनाव की तारीक यहां उपलब्ध नहीं है। वहीं हर क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की भी पूरी जानकारी नहीं है। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...