Skip to main content

विंडोज फोन ब्लू से लैस हैं नोकिया के ये तीन डिवायस

विश्व प्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया (#nokia) ने लुमिया सीरीज फोन की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसी सीरीज में तीन और स्मार्टफोन का प्रदर्शन किया है।

 लुमिया 630, लुमिया 635 और लुमिया 930 नाम से पेश किए गए यह तीनों ही फोन विंडोज के नए ऑपरेटिंग विंडोज 8.1 (#windows phone 8.1) पर आधारित हैं।

इसके साथ ही कंपनी ने घोषणा की है कि विडोज फोन8 ऑपरेटिंग पर उपलब्ध सभी डिवायस को नए भी नए विंडोज फोन8.1 पर अपग्रेड किया जाएगा। विंडोज के इस नए ऑपरेटिंग को कंपनी ने विंडोज फोन ब्लू का नाम दिया है।

नोकिया की ऑफिशियली साइट पर लुमिया 630 और लुमिया 930 के तकनीकी पक्ष की जानकारी दी गई है जिसके अनुसार नोकिया लुमिया 630 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है।

लुमिया 630 का वजन मात्र 134 ग्राम है और 854x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 11.43 सेमी. का स्क्रीन डिसप्ले है जिस पर बचाव के लिए कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का उपयोग किया गया है।

वहीं पावर बैकअप के लिए 1830 एमएएच की बैटरी दी गई है और 512 एमबी रैम, 7जीबी फ्री क्लाउड स्टोरेज के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड की भी सुविधा शामिल है। लुमिया 630 में 5.0 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

नोकिया लुमिया 930 में 1920x1080 पिक्सल स्क्रीन रेजल्यूशन है तथा एलईडी फ्लैश के साथ 20.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जिसके द्वारा बेहतरीन फोटोग्राफी का आनंद लिया जा सकता है।

फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर तथा क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 800 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2420 एमएएच की बैटरी दी गई है।

नोकिया लुमिया 630 और लुमिया 635 के सभी स्पेसिफिकेशंस लगभग मिलते जुलते हैं। फिलहाल कंपनी ने इनकी कीमत की घोषणा नहीं की है किंतु उम्मीद है कि यह फोन जल्द ही बाजार में उपलब्ध हो सकेंगे।

जहां तक भारत में तीनों फोन की उपलब्धता की बात है तो अगले माह तक आपको नोकिया लुमिया 630 देखने को मिल सकता है। कंपनी ने किसी भी फोन के कीमत की जानकारी नहीं दी है लेकिन लुमिया 630 की कीमत दस हजार रूपए के आस पास होने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...