Skip to main content

सैमसंग गैलेक्सी एस5 51,500 रुपए में उपलब्ध

सैमसंग (#samsung) का अब तक सबसे बड़ा डिवाइस गैलेक्सी एस5 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है जिसका उपभोक्ता काफी समय से इंतजार कर रहे थे। 

सैमसंग ई-स्टोर (#samsung e-store) पर यह डिवाइस 51,500 रुपए में उपलब्ध है। अन्य आॅनलाइन साइट्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट डाॅट काॅम (#flipkart.com) पर यह फोन 53,499 रुपए में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट अभी से ही एस5 पर ईएमआई आॅफर (EMI Offer)  मुहैया करा रहा है। 


गैलेक्सी एस 5 (Samsung Galaxy S5) में 5.1 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो बेहतर डिसप्ले के लिए जानी जाती है। स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड (Corning gorilla glass 3 ) है जो छोटे मोटे रगड़ से बचाने में सक्षम है। 

इसके साथ ही अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन आईपी67 सर्टिफाइड (IP67 certifiedIP67 certified ) है। अर्थात फोन धूल व पानी आवरोधक है(dust and water resistant)। इसके साथ आईफोन की तरह नए गैलेक्सी में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 

फोन दो मैमोरी विकल्प 16 जीबी और 32 जीबी के साथ पेश किया गया है और दोनों माॅडल के साथ आपको 2 जीबी का रैम मिलेगा। खास बात यह है कि इसके साथ 128 जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। अब तक हमने किसी फोन में इतना ज्यादा कार्ड सपोर्ट नहीं देखा। 

16 मेगापिक्सल का इसका सैकेंडरी कैमरा फेस डिटक्शन, जियो टैगिंग और टच फोकस जैसे फीचर से लैस है। इतना ही नहीं एचडी वीडियो रिकाॅर्ड और इमेज स्टेबलाइजेशन जैसे कुछ फीचर भी मिलेंगे। फोन में सेकेंडरी कैमरा 2.0 मेगापिक्सल का है।

एस 4 की तरह गैलेक्सी एस4 में भी आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 1.9 गीगाहट्र्ज और 1.3 गीगाहट्र्ज के दो क्वाडकोर प्रोसेसर दिए गए हैं। इसके साथ ही एड्रिनो 330 जीपीयू भी दिया गया है। आॅपरेटिंग की बात करें तो इसे एंडराॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम के नए संस्करण 4.4 कीटकैट ((Android OS, v4.4.2 KitKat)) पर पेश गया है। 
कनेक्टिविटी के लिए फोन में ढेर सारे विकल्प उपलब्ध हैं। ब्लूटूथ वाई-फाई और 3जी के साथ इसमें एनएफसी सपोर्ट भी है। 3जी नेटवर्क पर यह 42.2 एमबीपीएस तक की गति से डाटा का हंस्तांतरण करने में सक्षम है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...