Skip to main content

लेनोवो एस860 भारत में लाॅन्च, कीमत- 21,500 रुपए

चाइना की प्रचलित हेंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो (#lenovo) ने अपने उपभोक्ताओं के इंतजार को खत्म करते हुए आखिरकार भारत में एस860 (#S860) स्मार्टफोन लाॅन्च कर दिया है। 

कंपनी ने सबसे पहले इसे बर्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (#mobile world congress) के दौरान प्रदर्शित किया था और तभी से उपभोक्ता इसके बाजार में आने का इंतजार कर रहे थे।

भारतीय बाजार में लाॅन्च किए गए लेनोवा एस860 की कीमत 21,500 रुपए है तथा लेनोवो ने घोषणा की है कि कंपनी की आॅफिशियली साइट पर जाकर केवल 1,999 रुपए में इसकी प्रीआर्डर बुकिंग (#pre order booking) कराई जा सकती है। 

लेनोवो एस860 स्मार्टफोन में सबसे महत्वपूर्ण इसकी बैटरी है जो कि 4000 एमएएच की है। कंपनी के अनुसार यह 3जी नेटवर्क पर 24 घंटे का टाॅकटाइम तथा 960 घंटे का स्टैंडबाॅय टाइम देने में सक्षम है। 

एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित इस स्मार्टफोन में डुअल सिम (#dual sim) सपोर्ट है तथा उम्मीद है कि इसके आपॅरटिंग को जल्द ही 4.4 किटकैट पर अपग्रेड किया जा सकता है। लेनोवो एस860 में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.3 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। 

फोन में 1.3 गाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ मीडिया टेक एमटी 6582 का सीपीयू दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए आॅटोफोकस (#auto focus)  व एलईडी फ्लैश (#LED Flash) के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियो काॅलिंग के लिए 1.6 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे की भी सुविधा उपलब्ध है। 

फोन में 2जीबी रैम तथा 16 जीबी इंबिल्ट मैमोरी उपलब्ध है किंतु एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा नदारद है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए लेनोवो एस860 में ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस, जीपीआरएस, एज और 3जी मौजूद हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...