Skip to main content

कैसे करें फोन का बैटरी बैकअप बेहतर


स्मार्टफोन में बैटरी बैकअप की समस्या आम है लेकिन कुछ सुझावों को ध्यान में रखकर आप बैटरी बैकअप को बेहतर कर सकते हैं। फोन की बैटरी को बेहतर बनाने के लिए ऐसे ही कुछ सुझावों की जानकारी दे रही हैं रेनू यादव।

मोबाइल फोन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है इसके बिना हम और आप अपनी दैनिक गतिविधियों की कल्पना तक नहीं कर सकते। ऑफिस में हो या कॉलेज में, घर पर हो या पार्टी में हर वक्त यह हमारे साथ रहता है।

किंतु इसका साथ होना तब तक ही लाभदायक है जब तक इसमें बैटरी हो क्योंकि वहीं तो इसकी जिंदगी है। बिना बैटरी के तो यह हमारे किसी काम का नहीं बल्कि एक खाली डिब्बा मात्र है। इसीलिए आवश्यक है कि हमारा फोन हमेशा चार्ज रहे ताकि इसका भरपूर उपयोग किया जा सके।

पहले फीचर्स फोन का प्रचलन था लेकिन उसमें अत्यधिक एप्लिकेशनंस (#application) न होने के कारण उसका उपयोग केवल बातचीत या मैसेज के लिए किया जाता था। अब स्मार्टफोन का समय है और इसमें भी एंडरॉयड (#android) आधारित फोन को काफी पसंद किया जाता है।

इसकी खासियत इसमें उपलब्ध होने वाले फीचर्स हैं जो हमें पूरे दिन फोन से नजरें हटाने ही नहीं देते। वैसे यह भी कहा जाता है कि एंडरॉयड फोन में बैटरी की खपत अधिक होती है। इसीलिए आज मोबाइल फोन उपभोक्ताओं को बैटरी की समस्या का सामना करना पड़ता है। पूरे दिन यदि बाहर रहना पड़े तो मोबाइल फोन का चार्जर साथ रखना जरूरी हो जाता है।

स्मार्टफोन में इतने फीचर्स होते हैं कि कई फीचर्स तो हमारे उपयोग के ही नहीं होते इसीलिए महत्वपूर्ण हो जाता है कि अनावश्यक फीचर्स के इस्तेमाल से बचें। ताकि आप अपने फोन की बैटरी लाइफ बचा सकें।
आगे हम आपको बेहतर बैकअप के कुछ ऐसे ही तरीके बता रहे हैं

1) फोन में सबसे ज्यादा बैटरी की खपत ब्राइटनैस (#brightness) के अधिक होने से होती है। इसीलिए ऐसी स्क्रीन का इस्तेमाल करें जिसमें कि कम से कम ब्राइटनैस हो या फिर सैटिंग पर जाकर स्क्रीन ब्राइटनैस को कम करें।

2) फोन जितनी देर तक ऑन रहेगा स्वाभाविक है कि बैटरी भी उतनी देर खर्च होगी। इसीलिए आवश्यक है कि स्क्रीन टाइमआउट (#screen timeout) को ज्यादा से ज्यादा 15 सेकेंड के लिए ही सेट करें।

3) कई बार जहां वाई-फाई सुविधा न हो वहां भी हम उसे ऑफ करना भूल जाते हैं। वहीं ब्लूटूथ ऑन रखना भी बैटरी के लिए नुकसानदायक है। फोन में वाईफाई और ब्लूटूथ को बिना आवश्यकता के ऑन न रखें क्योंकि एंडरॉयड में इन्हें ऑन रखना अपनी बैटरी को ऑफ करने के बराबर है।

4) फोन में वाइब्रेट (#vibrate) की आवश्यकता किसी मीटिंग या ऐसी जगह पर ही होती है जहां फोन ऑन नहीं रख सकते। बैटरी बैकअप को बचाने के लिए आवश्यक है कि फोन को वाइब्रेट के बजाय रिंगटोन पर सेट करें।

5) फोन की बैटरी बचाने के लिए जरूरी है कि अनावश्यक नोटिफिकेशंस (#notifications) को ऑफ ही रखें।

6) फोन की स्क्रीन पर एनिमेटेड पिक्चर या वीडियो देखने में तो बहुत अच्छे लगते हैं किंतु इनका उपयोग आपके फोन की बैटरी को बेवजह खर्च करता है। इसीलिए हो सके तो साधारण बैकग्राउंड का उपयोग करें।

7) जीपीएस का फोन में होना आपको काफी सहायता देता है किंतु इसे हर समय ऑन रखना आवश्यक नहीं है। क्योंकि इसे उपयोग करने के लिए आपको वाईफाई, 3जी या 4जी को ऑन रखना होता है जिनका असर बैटरी पर पड़ता है।

8) सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात है कि जब फोन में 20 प्रतिशत बैटरी बचे तब आप इसे चार्ज पर लगा दें इसके 0 प्रतिशत तक होने का इंतजार न करें। 100 प्रतिशत चार्ज हो जाने पर फोन को हटा लें।

इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध हैं जिन्हें इंस्टॉल कर आप अपने फोन का बैटरी बैकअप बेहतर कर सकते हैं।


  • पावर ट्यून अपः- यह एंडराॅयड फोन में उपयोग किया जाने वाला एक ऐसा एप्लिकेशन है जिसके द्वारा फोन के बैटरी बैकअप को बचाया जा सकता है। एंडराॅयड फोन में बैटरी की खपत ज्यादा होती है और इस समस्या से बचने के लिए आप अपने स्मार्टफोन में इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।


  • जूस डिफेंडरः- यह एक बैटरी बैकअप एप है जो आपके फोन की बैटरी को सुरक्षित रखता है। आजकल मोबाइल फोन में कई सारे ऐसे एप्लिकेशन का उपयोग किया जाता है जिनके द्वारा अत्यधिक बैटरी खर्च होती है। 3जी, 4जी और वाईफाई में खर्च होने वाली बैटरी को बचाता है तथा इसको गूगल प्ले पर जाकर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही, इसे उपयोग करना भी सरल है।


  •  ईजी बैटरी सेवर:- इस साॅफ्टवेयर को एंडराॅयड 2.0 या उससे अधिक वर्जन के लिए डाउनलोड किया जा सकता है। इसे उपयोग करना काफी आसान है और यह आपके फोन की 50 प्रतिशत बैटरी को सुरक्षित रखता है। गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।


  • ग्रीन पावर फ्री बैटरी सेवर:- बैटरी सेवर के रूप में अत्यधिक उपयोग किया जाने वाला साॅफ्टवेयर है। यह आॅटोमेटिकली आपके फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ, मोबाइल डाटा, जीपीएस व डिसप्ले ब्राइटनैस को मैनेज करता है।


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...