Skip to main content

जियोनी की नई पेशकश पाइनियर पी4


स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी (#Gionee) ने पिछले साल बाजार में उतारे गए स्मार्टफोन पाइनियर पी3 (#gionee pioneer p3) की सफलता के बाद अब पाइनियर पी4 (#gionee pioneer p4) नाम से स्मार्टफोन लाॅन्च किया है। 

फिलहाल जियोनी की आॅफिश्यिली साइट पर इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है, वहां केवल इसके फीचर्स की जानकारी उपलब्ध है। किंतु कई आॅनलाइन साइट्स पर यह फोन 9,500 रुपए में उपलब्ध है। 

एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित जियोनी पाइनियर पी4 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। फोन वजन में काफी हल्का है इसका वजन मात्र 40.5 ग्राम है। 

फोन में 480x854 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का टीएफटी डिसप्ले है तथा फोन में एमटीके प्लेटफाॅर्म के साथ एमटी6582वी/एक्स (MT6582V/X Chipset)  चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। 

फोन में मैमोरी के लिए दी गई 1जीबी रैम तथा 8जीबी रोम के अतिरिक्त उपभोक्ता माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी का उपयोग कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार फोन में 1800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 2जी पर 16.5 घंटे और 3जी पर 11 घंटे का टाॅकटाइम देने के अतिरिक्त 3जी पर 386 घंटे का स्टैंडबाॅय टाइम देने में सक्षम है। 

फोन में 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें उपलब्ध कई फीचर्स का भी उपयोग किया जा सकता है। जैसे डिजीटल (#digital zoom), आॅप्टीकल जूम (#optical zoom), आॅटो फोकस, फेस डिटेक्शन और स्माइल डिटेक्शन आदि। 

वहीं फोन में विडियो काॅलिंग के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए जियोनी पाइनियर पी4 में जीपीआरएस, जीपीएस, एज, ब्लूटूथ, वाईफाई और यूएसबी सपोर्ट की सुविधा उपलब्ध है।
 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...