Skip to main content

गेम रिव्यू: डेथ मोटो 2

बहुत खतरनाक है यह खिलाड़ी।

जैसा कि डेथ मोटो 2 (#death moto 2) नाम से ही स्पष्ट है कि यहां आपको बाइक चलाने के साथ मार-काट भी मचानी है। गेम में आप बाइक सवार हैं और आपको बाइक चलाने के साथ सामने सड़क पर दिख रहे दुश्मनों को मारते भी जाना है। गेम में आप किसी से रेस नहीं लगा रहे हैं लेकिन आपको भागते रहना है।

मोबाइल गेम डेथ रेस बहुत हद तक टेंपल (#Temple Run )रन से मिलती जुलती है। इसमें भी आपको सबसे बचते बचाते भागते रहना है और क्वाइन भी इकट्ठे करने हैं और बीच-बीच में शक्तियां भी प्राप्त करनी हैं।

टास्क के मामले में यह थोड़ा अलग है। जहां उसमें आपको कभी नीचे तो कभी उछलकर भागना होता था वहीं इसमें मोशन सेे दाएं-बाएं कंट्रोल करना है। हां, आप आगे का चक्का उठा कर दुश्मनों पर वार कर सकते हैं और उनके वार से अपने आप को बचा भी सकते हैं।

गेम की शुरुआत में स्क्रीन  पर जहां आपको अपना बाइकर नजर अएगा। वहीं बाईं ओर स्क्रीन के ऊपर आपको  पर लाइफ और टास्क दिखाई देगा। एक टास्क को जब आप सौ फीसदी पूरी कर लेते हैं तब जाकर दूसरा टास्क खुलेगा। गेम में सड़क पर चलता हुआ हरेक इंसान आपका दुश्मन ही होगा।

अगर आप नहीं मारते हैं तो बीच में से कोई भी आपको मार सकता है। ऐसे में जो भी सामने आएगा आपका राइडर उस पर वार कर उसे समाप्त कर देगा। आपका कार्य सिर्फ उसे बचाना है और गाड़ी को कंट्रोल करना है। कभी-कभी बहुत ही ताकतवर दुश्मन आपके समाने होगा।

ग्राफिक्स (Graphics) अच्छे हैं और बैकग्राउंड म्यूजिक आपको गेम खेलने का जोश भर देगा। परंतु कमी कही जा सकती है कि मोशन से कंट्रोल करने के अलावा आपके पाास बहुत कुछ है नहीं। हां, बीच-बीच में स्क्रीन पर टच कर आप एक्शन कर सकते हैं। वहीं शुरुआत में तो पहला टास्क पूरा करना ही आपको भारी पड़ जाएगा।

इन कमियों के बावजूद इसे बेहतर गेम कहा जा सकता है और खेलने में आसान होने की वजह से बार-बार खेलने का जी भी चाहेगा। बीच-बीच में आपके लिए कई मुश्किलें भी होंगी जो इसे और रोमांचक बनाती हैं। इस गेम को आप गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
बहुत खतरनाक है यह खिलाड़ी।

जैसा कि डेथ मोटो 2 नाम से ही स्पष्ट है कि यहां आपको बाइक चलाने के साथ मार-काट भी मचानी है। गेम में आप बाइक सवार हैं और आपको बाइक चलाने के साथ सामने सड़क पर दिख रहे दुश्मनों को मारते भी जाना है। गेम में आप किसी से रेस नहीं लगा रहे हैं लेकिन आपको भागते रहना है।

मोबाइल गेम डेथ रेस बहुत हद तक टेंपल रन से मिलती जुलती है। इसमें भी आपको सबसे बचते बचाते भागते रहना है और क्वाइन भी इकट्ठे करने हैं और बीच-बीच में शक्तियां भी प्राप्त करनी हैं। टास्क के मामले में यह थोड़ा अलग है। जहां उसमें आपको कभी नीचे तो कभी उछलकर भागना होता था वहीं इसमें मोशन सेे दाएं-बाएं कंट्रोल करना है। हां, आप आगे का चक्का उठा कर दुश्मनों पर वार कर सकते हैं और उनके वार से अपने आप को बचा भी सकते हैं।

गेम की शुरुआत में स्क्रीन  पर जहां आपको अपना बाइकर नजर अएगा। वहीं बाईं ओर स्क्रीन के ऊपर आपको  पर लाइफ और टास्क दिखाई देगा। एक टास्क को जब आप सौ फीसदी पूरी कर लेते हैं तब जाकर दूसरा टास्क खुलेगा। गेम में सड़क पर चलता हुआ हरेक इंसान आपका दुश्मन ही होगा।

अगर आप नहीं मारते हैं तो बीच में से कोई भी आपको मार सकता है। ऐसे में जो भी सामने आएगा आपका राइडर उस पर वार कर उसे समाप्त कर देगा। आपका कार्य सिर्फ उसे बचाना है और गाड़ी को कंट्रोल करना है। कभी-कभी बहुत ही ताकतवर दुश्मन आपके समाने होगा।

ग्राफिक्स अच्छे हैं और बैकग्राउंड म्यूजिक आपको गेम खेलने का जोश भर देगा। परंतु कमी कही जा सकती है कि मोशन से कंट्रोल करने के अलावा आपके पाास बहुत कुछ है नहीं। हां, बीच-बीच में स्क्रीन पर टच कर आप एक्शन कर सकते हैं। वहीं शुरुआत में तो पहला टास्क पूरा करना ही आपको भारी पड़ जाएगा।

इन कमियों के बावजूद इसे बेहतर गेम कहा जा सकता है और खेलने में आसान होने की वजह से बार-बार खेलने का जी भी चाहेगा। बीच-बीच में आपके लिए कई मुश्किलें भी होंगी जो इसे और रोमांचक बनाती हैं। इस गेम को आप गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...