Skip to main content

नोकिया ने लाॅन्च किया पहला डुअल सिम लुमिया फोन

नोकिया लुमिया सीरीज खास तौर से विंडोज फोन (Windows Phone) आॅपरेटिंग पर उपलब्ध हैं। अक्टूबर 2011 से नोकिया ने लुमिया 800 (Nokia Lumia 800) से इसकी शुरूरुआत की थी

कंपनी ने सिंबियन (Symbian) से हटकर पहली बार विंडोज फोन का प्रदर्शन किया था और तब से अब तक लुमिया सीरीज में कपंनी 15 से ज्यादा डिवायस लाॅन्च कर चुकी है लेकिन इनमें से किसी में भी फोन में डुअल सिम का प्रयोग नहीं किया गया था

आज नई दिल्ली (New Delhi) में आयोजित एक समारोह के दौरान नोकिया ने लुमिया 630 डुअल सिम (Nokia Lumia 630 Dual SIM) माॅडल का प्रदर्शन किया। लुमिया सीरीज का यह पहला फोन है जिसे दोहरा सिम फीचर से लैस किया गया है। लुमिया 630  (Nokia Lumia 630) में सिंगल सिम (1 सिम) और डुअल सिम (2सिम) माॅडल है।

नोकिया आशा (Nokia Asha) सीरीज की तरह लुमिया डुअल सिम में भी एक मास्टर सिम है जबकि दूसरा स्लेव सिम है। स्लेव सिम हाॅट स्वेपेबल है आप फोन को बगैर आॅफ किए इसे निकाल और लगा सकते हैं। दोनों स्लाॅट में माइक्रोसिम (Micro SIM) का प्रयोग होता है और इसमें दोहरा जीएसएम (GSM) सपोर्ट है। मास्टर सिम में आप 3जी का लाभ ले सकते हैं जबकि सेंकेंडरी सिम में आपको डाटा के लिए 2जी पर ही निर्भर रहना होगा।


विंडोज के नए आॅपरेटिंग विंडोज फोन8.1 (Windows Phone 8.1) आधरित इस डिवायस में दोहरा सिम (Dual SIM) को कई आकर्षक फीचर से लैस किया गया है। फोन में आप चाहें तो सिम 1 और सिम 2 के काॅलिंग व मैसेजिंग हिस्ट्री को अलग-अलग देख सकते हैं अन्यथा एक ही मेन्यू में दोनों का हिस्ट्री देखा जा सकता है। नए विंडोज में टाइल्स डिसप्ले में दो और तीन कॉलम में आईकॉन का विकल्प दिया गया है जबकि पहले सिर्फ दो काॅलम का ही विकल्प था।

लुमिया 630 का वजन मात्र 134 ग्राम है और 854x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 11.43 सेमी. का स्क्रीन डिसप्ले है जिस पर बचाव के लिए कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का उपयोग किया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 1830 एमएएच की बैटरी दी गई है और 512 एमबी रैम, 7जीबी फ्री क्लाउड स्टोरेज के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड की भी सुविधा शामिल है। लुमिया 630 में 5.0 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

नोकिया लुमिया 520 (Lumia 520)और लुमिया 525 (
Lumia 525) की तरह इस फोन में फ्लैश और वीडियो काॅलिंग के लिए सेकेंडरी कैमरा नहीं मिलेगा। जहां तक भारत में फोन की उपलब्धता की बात है तो अगले माह तक आपको नोकिया लुमिया 630 देखने को मिल सकता है। लुमिया 630 की कीमत दस हजार रूपए के आस पास होने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...