Skip to main content

सैमसंग गियर फिट, गियर नियो 2 और गियर 2 बाजार में उपलब्ध

सैमसंग गैलेक्सी एस 5 स्मार्टफोन के लाॅन्च के समय गियर 2, गियर 2 नियो और गियर फिट को भी प्रदर्शित किया था साथ ही यह भी घोषणा की थी, कि जल्दी ही यह बाजार में भी उपलब्ध होंगे। सैमसंग (#samsung) ने अब इन तीनों स्मार्टवाॅच को आॅफिशियली तौर पर लाॅन्च कर दिया है तथा आॅनलाइन साइट अमेजन डाॅट काॅम पर इनके प्रीआॅर्डर की सुविधा उपलब्ध है। 

सैमसंग गियर 2 (#samsung gear 2) स्मार्टवाॅच में कई खास फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है जैसे स्मार्ट नोटिफिकेशन, इंस्टेंट नोटिफिकेशन, फिटनेस मोटिवेटर और म्यूजिक आदि। वहीं यह स्मार्टवाॅच काले, ग्रे, ओरेंज और टाइटन सिल्वर चार रंगों में उपलब्ध है। 

इसके अन्य तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें सिम स्लाॅट की सुविधा के साथ ही 4जीबी इंटरनल मैमोरी और 512 एमबी रैम दी गई है। इसके अलावा इस स्मार्टवाॅच में 1.63 इंच का एमोलेड डिसप्ले दिया गया है तथा 2.0 मेगापिक्सल आॅटो फोकस कैमरा भी शामिल है। स्मार्टवाॅच को धूल मिट्टी व पानी अवरोधक बनाया गया है। वहीं कीमत की बात करें तो लाॅन्च के समय इसकी कीमत 21,900 रुपए थी किंतु अब यह 21,500 रुपए में उपलब्ध होगा। 

वहीं सैमसंग गियर फिट (#Samsung gear fit) को एक फिटनेस बैंड भी कह सकते हैं तथा अन्य दोनों वाॅच के मुकाबले आकार में काफी छोटी व हल्की है, इसका वजन मात्र 27 ग्राम है। इसमें 210 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 3 से 4 दिन तक आसानी से कार्य करने में सक्षम है। 

स्मार्टवाॅच में 432x128 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 1.84 इंच का एमोलेड स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है। इसमें फिटनेस एप, एक्सरसाइज मोड, स्टाॅपवाॅच, टाइमर, शेड्यूल, स्मार्ट रिले और मीडिया कंट्रोलर के अलावा मैसेज नोटिफिकेशन, काॅल व ईमेल आदि की सुविधा दी गई है।
सैमसंग गियर 2 नियो (#gear 2 neo) में भी 1.63 इंच का सुपर एमोलेड डिसप्ले (#amoled display) दिया गया है। यह भी धूल-मिट्टी व पानी अवरोधक है। इसमें हेल्थ एप्लिकेशन के तौर पर हर्ट रेट सेंसर व कई एक्सरसाइज टूल दिए गए हैं तथा कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.0 की भी सुविधा उपलब्ध है।

गियर 2 व गियर 2 नियो में एंडराॅयड के टाइजन (#tizen os) आॅपरेटिंग का इस्तेमाल किया गया है तथा कंपनी द्वारा दोनों की ही कीमत 15,450 रुपए तय की गई है जो कि पहले 15,900 रुपए थी। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...