Skip to main content

इंडियन इलेक्शन 2014 :- चुनाव का विकीपीडिया।

 चुनावी चर्चा में अब तक आप मशगूल हो चुके होंगे। कौन जीतेगा और किसकी सरकार बननी चाहिए, इस बात को लेकर हर रोज घंटों चर्चा होती होगी। परंतु क्या आपको इस चुनाव के बारे में पूरी जानकारी है।

कितने राज्य हैं और किस राज्य में कितनी सीटें हैं। कौन-कौन सी महत्वपूर्ण पार्टियां हैं? यदि नहीं तो आप इंडियन इलेक्शन 2014 एप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लिकेशन बेहद ही हल्का है लेकिन उतना ही उपयोगी।

एप्लिकेशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके माध्यम से आप न सिर्फ वर्ष 2014 के आम चुनाव की जानकारी ले सकते हैं बल्कि अब तक हुए सभी लोकसभा चुनाव की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही उन चुनावों में क्या मुद्दे रहे और सरकार बनाने वाली पार्टी को कितनी सीटें मिलीं यह जानकारी भी बेहतर तरीके से मुहैया कराई गई है।

इंडियन इलेक्शन 2014 एप्लिकेशन में जानकारियों को चार मेन्यू में मुहैया कराया गया है। इन मेन्यू के अंदर सब मेन्यू हैं। पहले भाग में आपको जानकारी दी जाएगी कि किस राज्य में कितनी और कौन सी सीटें हैं। भारत की बड़ी पार्टियां और वर्चुअल पोल का भी विकल्प दिया गया है।

अच्छी बात यह कही जा सकती है कि एप्लिकेशन इलेक्शन प्रोसेसर के बारे में भी आपको जानकारी देगा। कोड आॅफ कंटडक्ट, माॅडल आॅफ कंडक्ट और प्रधानमंत्री के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। इसमें प्रधनमंत्री के पद और उनकी शक्तियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है।

एप्लिकेशन में आप इन पार्टियों के बड़े नेताओं को सोशल नेटवर्किंग पर भी फाॅलो कर सकते हैं। इसमें उनके फेसबुक, ट्विटर, गूगल+ और यूट्यूब अकाउंट की जानकारी दी गई है। एप्लिकेशन बहुत अच्छी है लेकिन इसमें लोकसभा 2014 के बारे में जानकारियां कम है। इसमें कौन प्रत्याशी कहां से चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव किस तारीख को कहां होगा, यह जानकारी नहीं है।

इसके लिए आपको दूसरा एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा। भारतीय लोकसभा चुनाव के इतिहास और इस साल के प्रमुख नेताओं के बारे में यह जानकारी प्रदान करने में बेहतर है। प्ले स्टोर से इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। इसका परीक्षण हमने माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट हैंडसेट पर किया।
-मुकेश कुमार सिंह

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...