Skip to main content

एसर ने लाॅन्च किए दो नए स्मार्टफोन

Acer Liquid Jade
तकनीकी क्षेत्र में लोकप्रिय कंपनी एसर (Acer) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में दो नए स्मार्टफोन लाॅन्च किए हैं। 

एसर ने ईकाॅमर्स साइट स्नैपडील (Snapdeal.com) से साझेदारी कर इन फोंस को लाॅन्च किया है। भारतीय बाजार में इनकी खरीदारी केवल स्नैपडील डाॅट काॅम के माध्यम से ही की जा सकती है। 

एसर लिक्विड जेड (Acer Liquid Jade) और एसर लिक्विड ई700 (Acer Liquid E700) नाम से लाॅन्च किए गए इन डिवाइस में एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) का उपयोग किया गया है। साथ ही दोनों ही डिवाइस में एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। 

एसर लिक्विड जेड में फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो कि कम रोशनी में भी शानदार इमेज देने में सक्षम है। वहीं 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। एसर लिक्विड जेड में 5.0 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। जो कि काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास (Corning Gorilla glass) से कोटेड है। 

यह फोन क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Processor) पर कार्य करता है तथा 1 जीबी रैम उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 16 जीबी इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। भारतीय बाजार में एसर लिक्विड जेड की कीमत 16,999 रुपए है। 

Acer Liquid E700
इसके साथ ही लाॅन्च किए लिक्विड ई700 में एक साथ तीन सिम का उपयोग किया जा सकता है। 

वहीं शानदार बैटरी बैकअप के लिए 3500 एमएएच की बैटरी है जो कि 24 घंटे का टाॅकटाइम तथा 60 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। 

एसर लिक्विड ई700 में 2जीबी रैम तथा 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में 5.0 इंच का स्क्रीन डिसप्ले है तथा फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। भारतीय बाजार में स्नैपडील डाॅट काॅम पर उपलब्ध एसर लिक्विड ई700 की कीमत 11,999 रुपए है।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक :-http://www.mymobile.co.in/news/acer-launches-smartphones-starting-rs-11999-exclusively-snapdeal/


Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...