Skip to main content

स्पाइस ने लाॅन्च किया भारत का पहला हिंदी स्मार्टफोन

स्मार्टफोन में अधिकतर अंग्रेजी भाषा का ही उपयोग किया जाता है किंतु फिर भी कई भाषाओं का आॅप्शन उपलब्ध होता है। वहीं आजकल कई फोंस में हिंदी भाषा का भी उपयोग होने लगा है। 

किंतु अब भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्पाइस (Spice) ने हिंदी भाषा में एंडराॅयड वन (Android One) लाॅन्च किया है।  

ड्रीम उनो एच (SPice Dream Uno H) नाम से लाॅन्च किया गया यह स्मार्टफोन गूगल (Google) के एंडराॅयड वन आॅपरेटिंग पर आधारित है। यह भारत का पहला हिंदी स्मार्टफोन है जिसमें पूरी तरह से हिंदी कीबोर्ड (Hindi Keyboard) का उपयोग किया गया है। 

कंपनी का कहना है कि देश में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में लगभग 300 मिलियन लोग हिंदी भाषा का उपयोग करते हैं। इसलिए कम कीमत में शानदार फीचर्स से लैस हिंदी भाषी स्मार्टफोन ड्रीम उनो एच लाॅन्च किया है। 

स्पाइस ड्रीम उनो एच में 11.43 सेमी. का आईपीएस डिसप्ले है तथा 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Processor) पर कार्य करता है। यह फोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (android kitkat) पर आधारित है जो कि जल्द ही नए आॅपरेटिंग एंडराॅयड लोलिपाॅप (android lollipop) पर अपडेट होगा।


वैसे एंडराॅयड वन स्मार्टफोन की खासियत है कि इसमें एंडराॅयड आॅपरेटिंग के सभी अपडेट (Update) सबसे पहले प्राप्त होंगे। स्पाइस ड्रीम उनो एच में फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर तथा 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। 

कंपनी के अनुसार फोन में दी गई 1700 एमएएच की बैटरी 160 घंटे का स्टैंडबाय टाइम तथा 1020 मिनट का टाॅकटाइम देने में सक्षम है। साथ ही हिंदी एंडराॅयड वन में कुछ हिंदी एप्लिकेशन (Application) जैसे आज तक (Aaj Tak), सोनी लाइव (Sony Live), हंगामा (Hungama), स्पाइस क्लाउड (Spice Cloud) और गूगल हिंदी इनपुट (Google Hindi Input) मौजूद है। भारतीय बाजार में स्पाइस ड्रीम उनो एच की कीमत 6,499 रुपए है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...