Skip to main content

ब्लैकबेरी पर चलाएं एंडराॅयड एप्स


ब्लैकबेरी (#blackberry) फोन जब आप किसी के हाथ में देखते होंगे तो एक बार उसे लेने का मन जरूर करता होगा। परंतु आज तक आपने इसलिए इस फोन का उपयोग नहीं किया कि इस पर एप्लिकेशन (#application) कम हैं। जबकि ऐसा नहीं है। फोन में एप्लिकेशन की भरमार है बल्कि आप ब्लैकबेरी फोन पर सिर्फ ब्लैकबेरी की ही नहीं, एंडराॅयड पर उपलब्ध एप्लिकेशन भी चला सकते हैं।

पिछले साल ही ब्लैकबेरी ने यह जानकारी दी कि अब ब्लैकबेरी पर एंडराॅयड सपोर्ट है अर्थात ब्लैकबेरी फोन में अब आप एंडराॅयड गेम और एप्लिकेशन चला सकते हैं। यह बात सुनने में तो अच्छी लगी लेकिन एक आम उपभोक्ता के लिए यह बहुत बड़ा सवाल था कि यह कैसे संभव है? क्या उस एप्लिकेशन की बात की जा रही है जो ब्लैकबेरी और गूगल प्ले दोनों स्टोर पर उपलब्ध हैं या फिर ब्लैकबेरी पर अब गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस होगा? इस लेख में हमने उपभोक्ताओं के इन्हीं प्रश्नों का जवाब देने की कोशिश की है।

एंडराॅयड एक्सेस
मोबाइल हो या कंप्यूटर यह किसी विशेष आॅपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं। एंडराॅयड, विंडोज और आईओएस ऐसे ही आॅपरेटिंग सिस्टम हैं। उसी तरह ब्लैकबेरी (Blackberry) फोन भी एक खास आॅपरेटिंग पर कार्य करते हैं। कंपनी ने आॅपरेटिंग का नाम भी ब्लैकबेरी रखा है। कुछ साल पहले कंपनी ने ब्लैकबेरी फोंस के लिए ब्लैकबेरी 10 (Blackberry 10) आॅपरेटिंग को लाॅन्च किया था। उसी वक्त से यह बात हो रही थी कि ब्लैकबेरी फोन पर एंडराॅयड एप्लिकेशन चलाई जा सकेंगीे। परंतु ब्लैकबेरी फोन पर यह सुविधा आने में थोड़ा समय लग गया। 

इसके बाद कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए ब्लैकबेरी का नया अपडेट ब्लैकबेरी 10.2.1 पेश किया। इस अपडेट के साथ ही ब्लैकबेरी फोन एंडराॅयड एप्लिकेशन सपोर्ट करने में सक्षम हो गए। फिललहाल ब्लैकबेरी का जेड10, जेड30 और जेड 3 सहित कुछ फोन हैं जो एंडराॅयड एप्लिकेशन सपोर्ट करने में सक्षम हैं। या यूं कहें कि कोई भी ब्लैकबेरी फोन जो ब्लैकबेरी 10.2 या इससे ऊपर के संस्करण पर होगा वह एंडराॅयड एप्लिकेशन सपोर्ट करने में सक्षम है।

वडोज 10: दस का दम
कैसे करें उपयोग
बहुत सी एप्लिकेशन या गेम ऐसे होते हैं जो मोबाइल आॅपरेटिंग के सभी प्लेटपफाॅर्म पर उपलब्ध होते हैं। ब्लैकबेरी में एंडराॅयड एप्लिकेशन के उपयोग में हम उन एप्लिकेशन या गेम की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि उन एप्लिकेशन की बात कर रहे हैं जो एंडराॅयड पर तो हैं लेकिन ब्लैकबेरी स्टोर पर उपलब्ध नहीं हैं। ब्लैकबेरी पर गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस नहीं है लेकिन कई ऐसे स्टोर हैं जहां से आप ब्लैकबेरी फोन के लिए एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

अमेजन स्टोर- अमेजन का नाम फिलहाल भारत में ई-काॅमर्स साइट के लिए ज्यादा प्रचलित है परंतु कई उपभोक्ताओं को यह मालूम नहीं है कि इनका अपना एप्लिकेशन स्टोर है जहां से एंडराॅयड फोन के लिए कई एप्लिकेशन और गेम डाउनलोड किए जा सकते हैं। ब्लैकबेरी फोन के लिए अमेजन स्टोर उपलब्ध है। इसे आप अमेजन की साइट पर जाकर अपने फोन में इंस्टाॅल कर सकते हैं। अमेजन के इस एप्स स्टोर का एपीके फाइल भी कई एप्स स्टोर पर उपलब्ध है वहां से भी जाकर इसे इंस्टाॅल किया जा सकता है।

इस स्टोर से आप अपने ब्लैकबेरी फोन के लिए कई एंडराॅयड एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। यहां कई ऐसी एप्लिकेशन आपको मिलेंगी जो ब्लैकबेरी एप्स स्टोर पर उपलब्ध नहीं होती हैं। हालांकि यह ध्यान रहे कि अमेजन एप्स स्टोर से कुछ भी डाउनलोड करने के लिए आपका अमेजन अकाउंट होना जरूरी है। यदि आपका अमेजन अकाउंट नहीं है तो उसी वक्त बना सकते हैं।


गेटजार- एप्लिकेशन के क्षेत्र में यह बेहद ही पुराना नाम है। यह एप्लिकेशन स्टोर तब से उपलब्ध है जब से एंडराॅयड आॅपरेटिंग नहीं था। उस वक्त इस स्टोर पर जावा और सिंबियन आधारित एप्लिकेशन की भरमार थी लेकिन आज एंडराॅयड एप्लिकेशन भी भारी मात्रा में उपलब्ध हैं। आप गेटजार की साइट पर जाकर एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। स्टोर से ब्लैकबेरी फोन के लिए एपीके फाइल डउनलोड कर फोन में इंस्टाॅल की जा सकती है। अमेजन की तरह इसमें किसी तरह की आईडी बनाने की जरूरत नहीं है। आप गेटजार का एप्लिकेशन भी अपने ब्लैकबेरी फोन में इंस्टाॅल कर सकते हैं।

येंडेक्स- एंडराॅयड एप्लिकेशन का यह स्टोर भी काफी प्रचलित हुआ है। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध  होने वाली कई नई एप्लिकेशन भी इस पर देखी जा सकती हैं। येंडेक्स एप्लिकेशन स्टोर भी आप ब्लैकबेरी फोन के लिए एपीके फाइल डाउनलोड कर इंस्टाॅल कर सकते हैं और एंडराॅयड एप्लिकेशन का मजा ले सकते हैं। अच्छी बात यह भी कही जा सकती है कि इसके लिए आपको कोई लाॅग-इन आईडी बनाने की आवश्यकता नहीं है।
साइड लोड और ब्लूटूथ फाइल ट्रांसफर- एंडराॅयड आॅपरेटिंग काफी खुला है। इसमें यह विकल्प आपको दिया गया है कि किसी कंप्यूटर या ब्लूटूथ के जरिए एपीके फाइल फोन में ट्रांसफर कर एप्लिकेशन इंस्टाॅल की जा सकती है। कंप्यूटर से एप्लिकेशन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को साइड लोड कहा जा सकता है। ब्लैकबेरी फोन में भी इस तरह एंडराॅयड एप्लिकेशन इंस्टाॅल की जा सकती हैं। कंप्यूटर पर एपीके फाइल डाउनलोड कर पफोन को यूएसबी के माध्यम से कनेक्टर एपीके फाइल फोन में ट्रांसफर कर उसे इंस्टाॅल किया जा सकता है। वहीं दूसरे फोन से ब्लूटूथ के माध्यम से भी एपीके पफाइल ली जा सकती है।

एपीके
किसी भी आॅपरेटिंग पर जब किसी एप्लिकेशन या गेेम को इंस्टाॅल करते हैं तो उस एप्लिकेशन या गेम की एक खास एक्सटेंशन फाइल होती है। जैसे विंडोज कंप्यूटर के लिए ईएक्सई (EXE) विंडोज पफोन के लिए जैप.एक्सएपी और आईओएस के लिए .आईपीए। उसी तरह एंडराॅयड के लिए एपीके फाइल होती है जो आपके एंडराॅयड फोन में इंस्टाॅल होती है। यही एपीके फाइल अब ब्लैकबेरी फोन में भी इंस्टाॅल जा सकती हैं।


*नोट- साइड लोड और ब्लूटूथ फाइल ट्रांस्फर प्रक्रिया को माॅय मोबाइल समर्थन नहीं करता है। थर्ड पार्टी एप्लिकेशन इंस्टाॅल के दौरान फोन को होने वाली किसी भी क्षति के लिए माॅय मोबाइल जिम्मेवार नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...