Skip to main content

ओबी ने लाॅन्च किए दो नए स्मार्टफोन

Obi Alligator S454
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओबी (Obi) ने भारतीय बाजार में बजट फोन (Budget Phone) श्रेणी में दो नए स्मार्टफोन लाॅन्च किए हैं। 

ओबी एलीगेटर एस454 और ओबी हाॅर्नबिल एस551 नाम से लाॅन्च किए गए यह स्मार्टफोन 18 रीजनल भाषाओं में कार्य करने में सक्षम है। 

फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो ओबी एलिगेटर एस454 (Obi Alligator S454) में 4.5 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) दिया गया है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है तथा 1 जीबी रैम दी गई है। 

फोन में 8जीबी इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है तथा 32जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा भी स्टोर किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए ओबी एलिगेटर एस454 में 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जिसमें आॅटोफोकस, एचडीआर मोड (HDR Mode) और मल्टी शाॅट (Multi Shot) जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।


वहीं वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए ब्लूटूथ, वाईफाई, 3जी, जीपीआरएस और एज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

एलिगेटर एस454 में 1600 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि कंपनी के अनुसार 8 घंटे का टाॅकटाइम और 200 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम देने है। भारतीय बाजार में ओबी एलिगेटर एस454 की कीमत 6,450 रुपए है। 

Obi Hornbill S551
इसके साथ ही लाॅन्च किया गया अन्य डिवाइस ओबी हाॅर्नबिल एस551 (Obi Hornbill S551) में 5.5 इंच का
आईपीएस डिसप्ले है। 

यह भी एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित है तथा 1 जीबी रैम उपलब्ध है। 

वहीं फोन में डुअल सिम (Dual Sim) सपोर्ट के साथ 8जीबी इंटरनल मैमोरी है तथा 32 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा अतिरिक्त डाटा स्टोर किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 2200 एमएएच की बैटरी दी गई है। ओबी हाॅर्नबिल एस551 में 13.0 मेगापिक्सल रियर तथा 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। 

फोन में प्रीलोडेड एप्लिकेशन (Preloded Application) के तौर पर हंगामा (Hungama), ट्रूकाॅलर (True Caller), फोटा और जीपीएस (GPS) उपलब्ध हैं। भारतीय बाजार में हाॅर्नबिल एस551 की कीमत 9,250 रुपए है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...