Skip to main content

Apps Review: याहू न्यूज डाइजेस्ट, न्यूज का ढेर नहीं सिर्फ खास खबर पर होगी नजर


इंटरनेट (#internet) के आने से लोगों को सूचना की आजादी मिल गई है। वहीं मोबाइल (#mobile)ने इस सूचना को सर्व सुलभ बना दिया है। परंतु इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इंटरनेट पर न्यूूज (#News) की तो भरमार है लेकिन आज बिना काम की खबरें ज्यादा हैं। कई लोग हैं जो चाहते हैं कि कम और अच्छी खबरें मिलें। याहू न्यूज डाइजेस्ट (#YahooNewsDigest) ऐसा ही एप्लिकेशन है।

विदेशों में याहू (#yahoo) का यह एप्लिकेशन बेहद लोकप्रिय था लेकिन भारत में हाल में लाॅन्च किया गया है। एप्लिकेशन में अच्छी बात यह है कि आपको एक दिन में सिर्फ दो बार खबरें भेजी जाएंगी। ये खबरें लगभग हर क्षेत्रा से होंगी। जैसे राजनीति, मनोरंजन, खेल और विज्ञान।


 खबर के साथ ही उससे सम्बंधित फोटो गैलरी (#Photo Gallery) और वीडियो (#Video) भी उपलब्ध होता है जो इसे और रोचक बनाते हैं। खबरों को आप एक के बाद एक स्वाइप करके पढ़ सकते हैं या फिर मुख्य पेज पर जाकर चुनाव कर सकते हैं कि किसे पहले पढ़ना है। 

आम तौर पर देखा जाता है कि इंटरनेट या खास तौर से मोबाइल पर खबरें प्लेन टेक्स्ट में उपलब्ध होती हैं। परंतु याहू न्यूज डाइजेस्ट में खबरें बड़ी-बड़ी तस्वीरों के साथ बेहद ही साफ सुथरे अंदाज में पेश होती हैं और खबर के नीचे ही आपको वीडियो और फोटोग्राफ दिखाई देगा। बड़े फोटो और वीडियो इंटीग्रेशन के बावजूद यह आसानी से खुलता है और बड़ा ही साफ सुथरा दिखाई देता है। 


एप्लिकेशन में प्राथमिकता के आधार पर 10 न्यूज (Top 10 News) आपके लिए होंगी। वहीं नीचे की ओर मोर न्यूज का विकल्प होगा। यहां भी कुछ चुनिंदा खबरें ही होंगी। एप्लिकेशन में आपको न्यूज स्टेटस भी बताया जाएगा कि अपने कितनी खबरें पढ़ ली हैं और कितनी बाकी हैं। इस एप्लिकेशन में आप ज्यादा पुरानी खबरें नहीं पढ़ सकते। स्क्रीन में दाईं ओर सेटिंग बटन दिया गया है जहां आप पिछले चार दिनों की खबरें देख सकते हैं। 


कमी यह कही जाएगी कि इसमें आप खुद से चुनाव नहीं कर सकते हैं कि किस तरह की खबर आप पढ़ना चाहते हैं। वहीं ताजा खबरों के लिए आपको शाम तक का इंतजार करना होगा।  इसमें वैश्विक ख़बरें ज्यादा होती हैं भारत सम्बंधित खबरें फिलहाल कम हैं। याहू न्यूज डाइजेस्ट (Yahoo News Digest) एंडराॅयड (Android) उपभाक्ताओं के लिए मुफ्त में उपलब्ध है। हमने इसका परीक्षण सोनी एक्सपीरिया जे 3 (#Sony Xperia Z3) काॅम्पैक्ट पर किया है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...