Skip to main content

एडकाॅम ने उतारा पहला क्वाडकोर स्मार्टफोन ‘किटकैट ए54’

भारतीय कंपनी एडकाॅम (Adcom) तकनीकी क्षेत्र के बाद अब स्मार्टफोन बाजार में भी अपनी पहचान बना चुकी है। 

अब तक कई स्मार्टफोन उतारने के बाद कंपनी ने अब अपना पहला क्वाडकोर (Quadcore) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है। 

एडकाॅम किटकैट ए54 (Adcom Kitkat A54) नाम से लाॅन्च किए गए इस स्मार्टफोन को आधुनिक तकनीक से लैस बजट फोन के रूप में पेश किया गया है। दिखने में स्टाइलिश व स्लिम बाॅडी के एडकाॅम ए54 की कीमत 5,599 रुपए है। 


फोन में डुअल सिम (Dual Sim) सपोर्ट के साथ 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित एडकाॅम किटकैट ए54 में  क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दी गई है। 

वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में आॅटोफोकस (Auto Focus) व फ्लैश (Flash) के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वीडियों काॅलिंग (Video Calling) की सुविधा के लिए 3.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। एडकाॅम किटकैट ए54 में 4जीबी इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है।


इसके अलावा एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का भी उपयोग किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 1750 एमएएच की बैटरी है तथा कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी का उपयोग किया जा सकता है। 
  

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...