Skip to main content

नोकिया लुमिया 730 : बस देखते ही प्यार हो जायेगा

Mobile Review : Nokia Lumia 730



नोकिया (#Nokia) लुमिया (#Lumia) फोन के लिए यह साल बड़ा ही उतार चढ़ाव भरा रहा। साल की शुरुआत में तो कंपनी ने कई फोन लाॅन्च कर विंडोज फोन (#Windows Phone) को एक मजबूत आधार देने की कोशिश की लेकिन साल के मध्य नोकिया (Nokia) माइक्रोसाॅफ्ट (#Microsoft) डील की वजह से बहुत कम फोन लाॅन्च किए गए। 

परंतु फिर से अंत होते-होते कंपनी ने अपना दम दिखाया और एक साथ तीन डिवाइस का प्रदर्शन किया। कंपनी ने नोकिया लुमिया 830 (Nokia Lumia 830), नोकिया लुमिया 730 (Nokia Lumia 730) और नोकिया लुमिया 930 (Nokia Lumia 930) का प्रदर्शन किया। पिछले माह हमने नोकिया लुमिया 830 का परीक्षण किया और इस माह लुमिया 730 (Nokia Lumia 730) हाजिर है।

क्यों खरीदें
देखने में तो लुमिया फोन के समान ही है लेकिन पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और स्लीक हो गया है। बेहतर सेल्फी कैमरा और ब्राइट डिसप्ले इस फोन को खास बनाते हैं। 
क्यों न खरीदें
इससे बेहतर स्पेसिफिकेशन के फोन इस कीमत में उपलब्ध हैं। फोन का मुख्य कैमरा बहुत खास नहीं कहा जा सकता। 


बेहद स्टाइलिश
नोकिया लुमिया 730 (#Nokia Lumia 730) शुरुआत में लुमिया 920 (Nokia Lumia 930) के समान ही लगा। परंतु जब यह फोन हाथ में आया तो एक अलग अहसास करा रहा था। लुमिया 920 जहां 10 एमएम से ज्यादा मोटा था वहीं यह फोन मात्र 8.7 एमएम है। 


हालांकि आज 7 इंच से पतले फोन का प्रचलन है लेकिन लुमिया 730 बीच से थोड़ा मोटा है जबकि किनारे काफी पतले हैं। बाजार में यह फोन नारंगी, हरा, काला और सफेद रंगों में उपलब्ध है। हमारे पास नारंगी रंग का फोन परीक्षण के लिए आया था। नारंगी रंग का फोन भी इतना आकर्षक हो सकता है हमने पहली बार अहसास किया। 

स्क्रीन के नीचे तीन टच बटन मिलेंगे जो लगभग हर विंडोज फोन में उपलब्ध होते हैं। वाॅल्यूम और पावर बटन फोन के दाएं पैनल में है जबकि बायां पैनल पूरी तरह खाली है। कुल मिलाकर डिजाइन के मामले में हमें यह बेहद शानदार लगा।


सेल्फी शाॅर्ट
माइक्रोसाॅफ्ट (#Microsoft) ने लुमिया 730 को खास तौर से सेल्फी फोन (Selfie Phone) के रूप में पेश किया है। फोन में मुख्य कैमरा 6.7 मेगापिक्सल का है जबकि 5.0 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने फुल एचडी वाइड एंगल सेल्फी कैमरा का दावा किया है जो अन्य फोन कैमरा के मुकाबले सेल्फी फोटोग्राफी में ज्यादा बड़ी तस्वीर लेने में सक्षम है। 

फोन का सेल्फी कैमरा एफ/2.4 फोकल लेंथ के साथ उपलब्ध है। सेल्फी कैमरे से ली गई पिक्चर की क्वालिटी बेहतर है लेकिन फोन में कैमरा स्विच के लिए कोई भी विकल्प नहीं दिया गया है। आपको सेटिंग में जाकर फ्रंट कैमरे का चुनाव करना होगा। मुख्य कैमरे की बात करें तो पिक्सल देखकर आप अच्छा तो कहेंगे लेकिन नोकिया के फोन से हम कैमरे में और बेहतर क्वालिटी की आशा कर रहे थे।

 
नया विंडोज
नोकिया लुमिया 730 (Nokia Lumia 730) को विंडोज फोन 8.1 (Windows Phone 8.1) आॅपरेटिंग पर पेश किया गया है। आॅपरेटिंग बहुत ही स्मूथ है और नया विंडोज कई नए फीचर से भी लैस हो गया है। अब टाइल्स की संख्या बढ़ा सकते हैं। 

इसके अलावा बैकग्राउंड में वाॅलपेपर का भी उपयोग किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि काॅलिंग के साथ ही आपको स्काइप इंटीग्रेशन भी मिलेगा। इतना ही नहीं, क्लाउड स्टोरेज के लिए 15 जीबी फ्री वन ड्राइव स्टोरेज दिया गया है। 

आप अपने नोट्स और फोल्डर का तो बैकअप ले ही सकते हैं, साथ ही, फोटो का वन ड्राइव पर आॅटो बैकअप लिया जा सकता है। इसमें नोकिया एप्लिकेशन प्रीलोडेड मिलेंगी जो इसके अहसास को और भी बेहतर बनाती हैं। विंडोज एप्स स्टोर भी अब पहले से काफी बेहतर हो गया है। 

स्मार्ट स्क्रीन
नोकिया लुमिया 730 में 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है और फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन  720x1280 पिक्सल है। बजट देखते हुए रेजल्यूशन तो कम कहा जाएगा लेकिन आप डिसप्ले देखकर दंग रह जाएंगे। डिसप्ले बहुत शानदार है। फोन का डिसप्ले 24 बिट्स ट्रू कलर तकनीक से लैस है। कंपनी ने इसमें नोकिया क्लियर ब्लैक, ओएलईडी डिसप्ले का उपयोग किया है। 


कुल मिलाकर डिसप्ले और टच आपको काफी संतोष देगा। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो भी यह फोन बाजार में उपलब्ध एंडराॅयड फोन से थोड़ा पीछे कहा जाएगा। नोकिया लुमिया 730 में 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी है और 1 जीबी की रैम दी गई है।

इसके अलावा फोन में 1.2 गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर दिया गया है। फोन क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 400 चिपसेट पर उपलब्ध है। कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ और एनएफसी है। फोन में वाईफाई सेंस फीचर भी मिलेगा।

निष्कर्ष
नोकिया लुमिया को यदि आप किसी चीज में कम आंक सकते हैं तो वह है स्पेसिफिकेशन। अन्यथा फोन न तो परफाॅर्मेंस में कम है और न ही स्टाइल में। क्वालिटी के मामले में तो इतना तक कहा जा सकता है कि इस बजट में बहुत कम ही फोन इतने शानदार बिल्ट क्वालिटी में हैं। फ्रंट कैमरा अच्छा है और अन्य फोन की तुलना में अच्छी तस्वीर लेने में सक्षम है।

विकल्प
नोकिया लुमिया 730 की कीमत 15,249 रुपए है। विकल्प के रूप में आप मोटो जी दूसरा संस्करण और सैमसंग गैलेक्सी प्राइम देख सकते हैं। मोटो जी की कीमत 12,999 रुपए है जबकि सैमसंग गैलेक्सी प्राइम 14,740 रुपए में उपलब्ध है।

Noika Lumia 730 Full phone specifications

तकनीकी पक्ष
आकारः 134.7 x 68.5 x 8.7 एमएम 
वजनः 130 ग्राम
मैमोरीः 8जीबी, माइक्रोएसडी
बैटरीः ली-पो 2,200 एमएएच
स्क्रीनः 4.7 इंच, कपैसिटिव
टाॅकटाइम/स्टैंडबाॅय (घंटे): 22/600
ब्लूटूथ/वाईफाईः हां/हां
फोनबुक क्षमताः शेयर्ड
जीपीआरएस/3जीः हां/हां
कैमराः 6.7 मेगापिक्सल
फ्रीक्वेंसीः  क्वाड-बैंड
अन्यः एमोलेड डिसप्ले, स्काइप काॅलिंग
कीमतः 15,249 रुपए

आखिरी फैसला
रूपरंग- 9/10
विशेषताएं- 8/10
कार्यक्षमता- 9/10
प्रयोग में सुविधा- 8/10
पैसे की वसूली- 9/10

कुल-  86%

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...