Skip to main content

कार्स (Cars) : ड्राइविंग में टोड की तारीफ करनी बनती है


कुछ समय पहले डिज्नी की एक फिल्म आई थी कार्स (#Cars)। यह एक एनिमेटेड फिल्म थी और इसमें दिखाया गया था कि कार इनसानों की तरह बर्ताव कर रही हैं और बातें कर रही हैं। इसी फिल्म के कैरेक्टर्स पर आधारित है मोबाइल गेम कार्स। 

गेम पर आगे बढ़ने से पहले यह बात आपको बताना चाहूंगा कि इसके ग्राफिक्स और एनिमेशन को देखकर ही आपको मजा आ जाएगा। इस गेम का मुख्य किरदार है टोड (Todd)। इसी से सभी को रेस लगानी है। आम रेसिंग गेम (#racing Games) से हटकर यह स्टोरी आधारित रेसिंग (#racing) है। रेस से पहले और रेस के बाद कार आपस में बात करती नजर आएंगी। दर्शक दीर्घा में भी आपको लोगों की जगह कारें ही नजर आएंगी जो रेसर का उत्साह बढ़ाती रहती हैं।

गेम (#Game) में रेसिंग के लिए बहुत बड़े-बड़े ट्रैक नहीं हैं। छोटे-छोटे ट्रैक पर आपको जल्दी-जल्दी रेस लगानी हैं। रेसिंग के दौरान ज्यादा कारों की भीड़ ही नहीं होगी। 

आपको सिर्फ दो कारों (Cars) के बीच ही रेस करनी है। हालांकि यह गेम का फ्रीमियम माॅडल है लेकिन आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। खेलने के दौरान आप जीतते रहेंगे और क्वाइंस आते रहेंगे। रेसिंग ट्रैक बनाने के लिए आपको क्वाइन की जरूरत होती है।

शुरुआत की रेस तो आप आसानी से जीत जाएंगे लेकिन आगे के भागों में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। हर जीत के साथ आपकी गाड़ी भी अपग्रेड होती रहती है। शुरुआत में आपके पास लाल रंग का टोड होगा लेकिन कुछ ट्रैक जीतने के बाद कई दूसरी गाडि़यां भी अनलाॅक हो जाती हैं। 

रेसिंग के दौरान आपको सिर्फ स्केलेटर पर नियंत्रण करना है ट्रैक पर गाड़ी खुद ही मुड़ जाएगी। रेसिंग के दौरान बीच-बीच में कुछ अतिरिक्त ताकत भी मिलेगी जो आपको प्रतियोगी से आगे निकलने में मदद करेगी।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि गेम बहुत ही शानदार है। कमी सिर्फ यह कही जा सकती है कि इसमें संवाद बहुत लंबे-लंबे हैं। कुछ तो अच्छे लगते हैं लेकिन कई बार बोझिल हो जाते हैं। इसे आप गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से मुफ्त में डाउनलोड (#free Download) कर सकते हैं। हमने इस गेम का परीक्षण सोनी एक्सपीरिया जेड 3 काॅम्पैक्ट (Sony Xperia z3 Compact) पर किया।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...