Skip to main content

एचटीसी वन (ई8) उपलब्ध: कीमत 34,900 रुपए


विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन (Smartphone)  निर्माता कंपनी एचटीसी (HTC) ने अपने वन सीरीज में नए डिवाइस एचटीसी वन (ई8) (HTC One (E8)) को पेश किया है। यह एचटीसी वन (एम8) (HTC One (M8))का ही प्लास्टिक संस्करण है। फोन के स्पेसिफिकेशन वहीं हैं जो हमें एचटीसी वन (एम8) में देखने को मिले थे।

फोन को दोहरा कर्व डिजाइन के साथ पेश किया गया है जो इसके पकड़ने में आरामदायक बनाता है। वन (ई8) 5.0 इंच की स्क्रीन है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080x9120 पिक्सल है जो बहुत बेहतर कहा जा सकता है।

एचटीसी वन (ई8) (HTC One (E8)) को क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट पर पेश किया गया है। वन (ई8) में भी यही चिपसेट देखने को मिला था। प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें 2.5 गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर कार्ट 400 प्रोसेसर है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है और 2 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। हालांकि उपभोक्ता के लिए लगभग 10 जीबी ही उपलब्ध हो पाएगा।

वन (ई8) में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनों स्लाॅट में जीएसएम का सिम का उपयोग किया जा सकता है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि पफोन में 4जी एलटीई सपोर्ट है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2600 एमएएच की लीथियम पाॅलिमर बैटरी दी गई है।

मल्टीमीडिया डिपार्टमेंट की बात करें तो वहां भी यह फोन ताकतवर फीचर से लैस है। एचटीसी वन (ई8) में फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो काॅन्प्रफेंसिंग व सेलफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध है। म्यूजिक के लिए बूम साउंड इंटीग्रेशन है जो कि हाल में लाॅन्च एचटीसी के फोन में देखने को मिला है।

फोन को पोलर व्हाइट, इलेक्टाॅनिक क्रिमशन, मालदीव ब्लू और मिस्टी ग्रे सहित चार रंगों में पेश किया गया है। भारतीय बाजार एचटीसी वन (एम8) (HTC One (E8)) की कीमत 34,900 रुपए है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...