Skip to main content

इंस्टाग्राम को टक्कर देगा यह एप्लीकेशन


फोटो एडिटर बाई एविएरी- फोटो एडिटिंग का आसान तरीका।  

इसमें कोई शक नहीं कि मोबाइल ने फोटोेग्राफी को आसान बना दिया है। वहीं इस बात में भी संदेह नहीं किया जा सकता कि मोबाइल की बदौलत आज लोग फोटो एडिटर भी बन गए हैं। 

फोटो खींच कर अपने मन मुताबिक रंग और रोशनी डाल कर एक अलग कलेवर तैयार कर दिया।  मोबाइल पर फोटो एडिटिंग के साॅफ्टवेयर की भरमार है और लोग इसका भरपूर उपयोग भी करते हैं। यदि आप भी मोबाइल से फोटोग्राफी और एडिटिंग के   शौकीन हैं तो फोटो एडिटर बाई एविएरी (photo editor by aviary) का उपयोग कर सकते हैं।

एप्लिकेशन बहुत हद तक इंस्टाग्राम से मिलती जुलती है लेकिन उपयोग में उससे कहीं आसान है। फोटो एडिटर बाई एविएरी में आप फोन में उपलब्ध फोटो को या फिर एप्लिकेशन में सीधा फोटोग्राफी कर उसे एडिट कर सकते हैं। फोटो का चुनाव करते ही नीचे इनहांस, इपफेक्ट, स्टीकर, ओरिएंटेशन और क्राॅप सहित कई तरह के विकल्प आपके सामने होंगे।

किक मूवी से पहले लें गेम का मजा

इन्हांस में जहां आप फोटो में अलग-अलग तरह से लाइट डाल सकते हैं। वहीं इफेक्ट में क्लायड और एवेन्यू सहित कुल 12 तरह के इपफेक्ट दिए गए हैं जिनका उपयोग आप फोटो में कर सकते हैं। क्राॅप में भी 12 तरह के साइज दिए गए हैं जिनमें आप फोटो को सेट कर सकते हैं। 

यह फीचर बेहद ही बेहतर है। इससे फोटो के प्रिंट में काफी सहूलियत मिलती है। आप जिस साइज में चाहें उसे बना सकते हैं। स्टीकर का भी विकल्प है जिनका उपयोग आप फोटो के साथ कर सकते हैं। ब्राइटनेस कांट्रोल सहित अन्य कई फीचर हैं। जो इसकी उपयोगिता बढ़ाते हैं।

क्विजअप : आ देखें जरा किसमें कितना है दम!

आप इस एप्लिकेशन के माध्यम से एडिट किए गए फोटोग्राफ को शेयर भी कर सकते हैं। शेयर करने के लिए आपको फोटो को थोड़ी देर टच करके रखना होता है। जैसा कि हम पहले भी बात कर चुके हैं कि उपयोग में यह बेहद आसान है और बेहतर एडिटिंग का अहसास कराने में भी सक्षम है। 

एप्लिकेशन में बहुत कमियां नहीं निकाली जा सकतीं। हां, इतना जरूर कहा जा सकता है कि फेस स्वेप और स्केच जैसे आॅप्शन की कमी है। फोटो एडिटर बाई एविएरी को  विंडोज फोन (Windows Phone) के लिए मुफ्त में  डाउनलोड (Free Download) किया जा सकता है। हमने इसका परीक्षण नोकिया लुमिया 920 (Nokia Lumia 920) पर किया है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...