Skip to main content

जूक ने पेश किया ब्लूटूथ हेडफोन, कीमत-2,995 रुपए

म्यूजिक हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है यह तो हम सभी जानते हैं और लगभग सभी इसका उपयोग भी करते हैं। किंतु समय के साथ इसमें भी काफी बदलाव हुए हैं जैसे पहले हम रेडियो पर म्यूजिक का आनंद लिया करते थे वहीं यह रेडियो (Radio) स्मार्टफोन में भी उपयोग होने लगा।

अब स्मार्टफोन और रेडियो का एक साथ उपयोग किया जा सकता है। वहीं म्यूजिक के लिए हेडफोन  का चलन आया लोगों ने इसे भी काफी पसंद किया किंतु अब समय आया है ब्लूटूथ हेडफोन  (Bluetooth headphone) का।

इसके माध्यम से आप बिना किसी वायर आदि के आसानी से संगीत का आनंद उठा सकते हैं। कई कंपनियां ब्लूटूथ हेडफोन बाजार में उतार चुकी हैं और यह उपभोक्ताओं की पसंद बन चुके हैं।

इसी श्रेणी में जूक कंपनी ने भी ब्लूटूथ हेडफोन बीएचपी18 (Zoook BHP18) लाॅन्च किया है। जो कि दिखने में आकर्षक होने के साथ ही उपयोग में भी आरामदायक अहसास कराता है। जूक के इस ब्लूटूथ हेडफोन में 40एमएम (40 mm) साउंड ड्राइवर मौजूद है तथा इसमें कई फंक्शनंस का उपयोग किया जा सकता है।

जूक ब्लू स्टीरियो ब्लूटूथ हेडफोन शानदार साउंड क्वालिटी देने में सक्षम है तथा इसमें म्यूजिक सूनने के अतिरिक्त म्यूजिक लाइब्रेरी (Music library) को भी नेविगेट (Navigate) किया जा सकता है। इसमें 3.5 एमएम की आॅडियो केबल (Audio cable) दी गई है और आसानी से इसे ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट कर 10 मीटर की दूरी तक म्यूजिक का आनंद लिया जा सकता है।

इसमें लिथियम आॅन (Lithium-ion) रिचार्जेबल बैटरी दी गई है जो कि 6 घंटे का टाॅकटाइम और 100 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। यह उपयोग करने में काफी उपयोग है तथा इसके ईयरफोन आसानी से आपके कानों में एडजस्ट हो सकते हैं। इसे उपयोग के वक्त आप काॅल्स भी आसानी से रिसीव कर सकते हैं। भारतीय बाजार में इसकी कीमत मात्र 2,995 रुपए है। 

हेडफोन से जुडी अन्य जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- 

http://mymobileh.blogspot.in/2014/03/blog-post_28.html

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...