Skip to main content

Mobile Review: एलजी जी प्रो 2

सैमसंग एस 5 को टक्कर देगा एलजी का प्रो!

एलजी (LG) की जी सीरीज (G Series) अपने बेहतर फीचर और स्मार्ट आॅपरेटिंग को लेकर हमेशा से चर्चा में रही है। कंपनी ने पहले जी, फिर जी प्रो (LG G Pro) और उसके बाद जी 2 (
LG G 2) को भारत में पेश किया था। ये सभी फोन ताकत से लेकर स्टाइल तक हर मामले में वाहवाही बटोरने में सफल रहे। अब कंपनी ने जी सीरीज फोन में एक और योद्धा को उतारा है। 

ताकत और स्टाइल के मामले में इस फोन को कम नहीं आंका जा सकता लेकिन इसके लिए चुनौतियां भी कम नहीं हैं। सैमसंग का गैलेक्सी एस5 जहां बेहतर आॅपरेटिंग से इसे टक्कर दे रहा है। वहीं स्टाइल में इसकी टक्कर सोनी जेड 2 से है। एचटीसी का वन ए8 भी ताकत आजमाइश करने में लगा है। अब सवाल यही है कि इन धुरंदरों के बीच एलजी का यह नया जी प्रो 2 (LG G Pro 2) क्या अपना जलवा बिखेर पाएगा?

क्यों खरीदें
बड़ी स्क्रीन, बेहतर डिसप्ले, ताकतवर प्रोसेसर और एलटीई कनेक्टिविटी फोन की खूबियां हैं। इस बजट में यह किसी भी फोन को टक्कर देने का दम रखता है।

क्यों न खरीदें
बड़ी स्क्रीन को यदि छोड़ दें तो स्पेसिफिकेशन और परफाॅर्मेंस में एलजी जी 2 के समान ही है। वहीं कीमत में भी कम नहीं आंक सकते। फोन बेहद महंगा है।
 
रूप-रंग
एलजी जी प्रो 2 (
LG G Pro 2) को देखते ही आप खुद ही कह पड़ेंगे ‘इतना बड़ा! यह फोन है या टैबलेट’। हालांकि उसका कारण है बड़ी स्क्रीन। एलजी जी प्रो 2 में 5.9 इंच की स्क्रीन दी गई है। बड़ी स्क्रीन के बावजूद यह आसानी से आपकी हथेली में आ जाता है। फोन की चैड़ाई कम है। वहीं बड़ा होने के बावजूद यह काफी स्लिम है और देखने में आकर्षक भी। 

इसकी मोटाई मात्र 8.3 एमएम है। फोन के मुख्य और साइड पैनल में कोई भी बटन नहीं मिलेगा। पिछले पैनल में बटन है जैसा कि एलजी जी 2 में देखने को मिला था। बैक बटन होने का फायदा यह है कि बड़ी बाॅडी होने के बाद भी आसानी से उंगली बटन तक पहुँच  जाती है। जहां तक लुक की बात है तो हमें यह एलजी जी प्रो 2, सैमसंग गैलेक्सी एस5 और एचटीसी वन (एम8) (HTC One M8) से बेहतर लगा लेकिन सोनी एक्सपीरिया जी 2 की टक्कर का नहीं है।

विशेषताएं
एलजी जी प्रो 2 में 5.9 इंच की स्क्रीन है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन हाईडेफिनेशन है। फोन क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 800 (Qualcomm Snapdragon 800 ) चिपसेट पर आधारित है। एलजी जी 2 को भी इसी चिपसेट पर पेश किया गया था। 

जबकि एचटीसी वन (एम8) और सोनी एक्सपीरिया जेड 2 को क्वालकाॅम के नवीन चिपसेट 801 पर पेश किया गया। प्रोसेसिंग के लिए 2.26 गीगाहट्र्ज प्रोसेसर है। हां, अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें 3 जीबी रैम मैमोरी है जो फोन को बेहतर ताकत प्रदान करती है। 

भारतीय बाजार में फोन को 16 और 32 जीबी दो माॅडल में पेश किया गया है। हमने 16 जीबी माॅडल का परीक्षण किया। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है और आप 64 जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ है। इसके अलावा 4जी सपोर्ट भी दिया गया है।

प्रयोग में सुविध
एलजी जी प्रो 2 को एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Operating 4.4) पर पेश किया गया है। फोन का यूजर इंटरफेस बेहतर है और अन्य एलजी फोन की तरह इसे भी एलजी आॅप्टिमस यूजर इंटरफेस से लैस किया गया है। 

फोन की बड़ी स्क्रीन उपयोग में बेहतर है। जी प्रो 2 के साथ आपको ढेर सारी एप्लिकेशन मुफ्त मिलेंगी। मेल के लिए माइक्रोसाॅफ्ट एक्सचेंज, जीमेल और एओएल सहित कई मेल सर्वर सपोर्ट है। मल्टीटास्किंग सपोर्ट है ही, वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आप एक साथ दो ब्राउजर का उपयोग कर सकते हैं।  

कार्य क्षमता
हार्डवेयर के मामले में फोन बहुत बेहतर है और इसका असर हमें फोन के परफाॅर्मेंस में भी देखने को मिला। फोन हर तरह के गेम व एप्लिकेशन को रन करने में सक्षम है। एलजी जी 2 और जी फ्लैक्स देखने के बाद हमें जी प्रो 2 के डिसप्ले से बेहतर आशा थी और वहां भी यह फोन आशा पर खरा उतरता है। डिसप्ले बहुत शानदार है। 

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे से ली गई पिक्चर की क्वालिटी बहुत अच्छी है और वीडियोग्राफी में भी इसे कम नहीं आंका जा सकता। हां, इस रेंज में जहां तक फोटोग्राफी की बात है तो गैलेेक्सी एस5 हमें ज्यादा बेहतर प्रतीत हुआ। बेहतर म्यूजिक के लिए इसे हाई-फाई साउंड तकनीक से लैस किया गया है और उसका अनुभव हमें हुआ भी। फोन की साउंड क्वालिटी ईयरफोन और लाउडस्पीकर दोनों मोड में बेहतर मिली।  

पैसे की वसूली
एलजी जी प्रो 2 हार्डवेयर और साॅफ्टवेयर दोनों मामले में बेहतर है। बावजूद इसके 50 हजार रुपए का बजट ज्यादा कहा जा सकता है। यदि स्क्रीन को छोड़ दें तो एलजी जी 2 स्पेसिफिकेशन वही हैं जो जी प्रो 2 के। जी 2 का भी भारत में 4 जी संस्करण उपलब्ध है। ऐसे में फोन हार्डवेयर के मामले में नया भी नहीं कहा जा सकता।

विकल्प
एलजी जी प्रो 2 की कीमत 49,990 रुपए है। विकल्प के तौर पर सैमसंग गैलेक्सी एस5 (Samsung Galaxy S5) और सोनी
एक्सपीरिया जेड2 (Sony Xperia Z2) देखा जा सकता है। दोनों फोन इसी बजट में उपलब्ध हैं। वहीं सोनी एक्सपीरिया जेड 2 के साथ स्मार्टबैंड और फ्लिप कवर मुफ्त में उपलब्ध है।

तकनीकी पक्ष
आकारः 157.9 x  81.9 x 8.3 एमएम
वजनः 172.5 ग्राम
मैमोरीः 16जीबी, माइक्रोएसडी
बैटरीः ली-पो 3,200 एमएएच
स्क्रीनः 5.9 इंच, कैपेसिटिव
टाॅकटाइम/स्टैंडबाॅय (घंटे): 14/370
ब्लूटूथ/वाईफाईः हां/हां
फोनबुक क्षमताः शेयर्ड
जीपीआरएस/3जीः हां/हां
कैमराः 13.0 मेगापिक्सल
फ्रीक्वेंसीः  क्वाड-बैंड
अन्यः नॉककोड, एलटीई सपोर्ट।
कीमतः 49,990 रुपए

आखिरी फैसला
रूपरंग- 8/10
विशेषताएं- 9/10
कार्यक्षमता- 9/10
प्रयोग में सुविधा- 8/10
पैसे की वसूली- 7/10 
 
कुल-  82%

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...