Skip to main content

ट्रेन क्राइसिस

लाइन मैन बनना भी कोई आसान काम नहीं है।

ट्रेन रूट और कार पार्किंग के बहुत सारे गेम आपने खेल खेले होंगे लेकिन शायद ही उनमें से कोई ऐसा हो जो ट्रैन क्राइसिस (Train Crisis: avoid any crush) की तरह आपका मनोरंजन करने में सक्षम हो। इसके बारे में कहा जा सकता है कि आप मिनटों नहीं बल्कि घंटों समय व्यतीत कर सकते हैं।

मोबाइल गेम ट्रेन क्राइसिस में आपको लाइन मैन बनकर ट्रेन को रूट ही देना है लेकिन जहां अन्य गेम में एक ट्रेन होती है वहीं इस गेम में आपको एक साथ कई ट्रेनों को संभालना है। आपको  लाइन मैन की जिम्मेदारी पूरी मेहनत से निभानी है। 

जरा सी चुक होने पर आपकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाएगा और गेम खत्म हो जाएगा। गेम की शुरुआत में तो एक ट्रेन होगी लेकिन आगे इनकी संख्या बढ़ती जाएगी जो अलग-अलग रंगों में होंगी। हर ट्रेन को आपको निश्चित स्थान पर पहुंचाना है। ट्रेन का ट्रैक ठीक करने के साथ ही कई भाग में आपको रेड लाइट भी संभालनी है। 

कई भाग में ट्रैक के साथ रेड लाइट दी गई है जिनका सही तरीके से आपको उपयोग नहीं करने पर दो गाडि़यां आपस में टकरा सकती हैं। बीच-बीच में टनल भी आती हैं जहां गाडि़यां गुपफा के अंदर होती हुई बाहर निकलती हैं। इसमें भी आपको गाडि़यों को बहुत संभलकर चलाना होता है।


शुरुआत में तो यह गेम बहुत ही आसान लगता है लेकिन जैसे जैसे आप आगे बढ़ते जाएंगे वैसे-वैसे मुश्किलें बढ़ती जाएंगी। आगे चलकर यह इतना मुश्किल हो जाएगा कि आपको गेम खेलने के दौरान एक सेकेंड की भी फुर्सत नहीं होगी। 


बावजूद इसके आप गेम खेलना छोड़ना नहीं चाहेंगे। इसमें अलग-अलग सीन हैं और हर सीन में ढेर सारे भाग। एक सीन को पूरा करने पर आप दूसरे सीन को खेल सकते हैं। गेम में इतनी विविधता है कि आपको बहुत पसंद आएगा।

ग्राफिक्स अच्छे हैं और म्यूजिक ट्रेन का अहसास भी कराता है। गेम समझने में परेशानी नहीं होगी। हां कुछ भाग बड़े कठिन हैं और यही आपको थोड़े परेशान कर सकते हैं। ट्रेन क्राइसिस को आप एंडराॅयड एप्स स्टोर से मुफत में डाउनलोड कर सकते हैं। हमने इसका परीक्षण जियोनी ईलाइफ ई7 (Gionee Elife E7) पर किया।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...