Skip to main content

Mobile Review: माइक्रोमैक्स ए106 यूनाइट 2


कम बजट में ताकतवर स्मार्टफोन।

कैनवस (Canvas) सीरीज में माइक्रोमैक्स (Micromax) ने तहलका तो मचा ही रखा है। अब कंपनी ने बजट स्मार्टफोन (Smartphone) में यूनाइट सीरीज की शुरुआत की है। हाल में कंपनी ने यूनाइट 2 (Micromax Unite 2 A106) मोबाइल फोन को पेश किया है। ताकतवर स्पेसिफिकेशन और एडवांस आॅपरेटिंग के साथ पेश किया गया यह फोन उपभोक्ताओं को ध्यान खींचने में सफल हो रहा है। परंतु क्या यह इतना दमखम रखता है कि इस बजट में उपलब्ध अन्य फोन को मात दे सके। फोन के परीक्षण के दौरान हमने इसकी ताकत के साथ स्टाइल को भी बेहतर तरीके से परखने की कोशिश की है।


क्यों खरीदें
नया आॅपरेटिंग सिस्टम, बेहतर बिल्ट क्वालिटी और शानदार परफाॅर्मेंस इस फोन की खासियत है। इस बजट में बहुत कम ही फोन आपको इस तरह के परफाॅर्मेंस का अहसास कराएंगे।

क्यों न खरीदें
कम मैमोरी और औसत स्क्रीन रेजल्यूशन इस फोन की राह में रुकावट बन सकते हैं। लुक भी कुछ खास बेहतर नहीं कहा जा सकता। 

  
रूप-रंग
माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 (Micromax Unite 2) के लुक की बात करें तो कहा जा सकता है कि फोन देखने में अच्छा है लेकिन बहुत स्मार्ट नहीं है। स्लिम लुक के इस दौर में यह फोन थोड़ा मोटा दिखाई देता है। वहीं चैड़ाई भी थोड़ी ज्यादा लगती है। फोन में 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है इस लिहाज से आप उसे देखते हैं तो थोड़ा ज्यादा चैड़ा दिखाई देगा। हालांकि ऐसा नहीं है कि चैड़ाई की वजह से फोन को पकड़ने में कोई समस्या है। फोन आसानी से आपकी हथेली में आ जाएगा।

यूनाइट 2 (Unite 2) की बिल्ट क्वालिटी अच्छी है और यह पकड़ने में आपको अहसास भी कराएगा। फोन का पिछला पैनल थोड़ा रबर कोटेड है ऐसे में हाथ से फिसलने का खतरा भी कम हो जाता है। फोन के मुख्य पैनल में स्क्रीन के नीचे तीन टच बटन दिए गए हैं और ऊपर  की ओर ईयरपीस के अलावा सेकेंडरी कैमरा और सेंसर दिए गए है। 


आज के एंडराॅयड फोन ट्रेंड की तरह इसमें मुख्य पैनल पर कोई हार्डवेयर बटन देखने को नहीं मिलेगा। फोन के दाएं पैनल में पावर और वाॅल्यूम बटन दिया गया है जबकि बायां पैनल पूरी तरह खाली है। पिछले पैनल में फ़्लैश के साथ कैमरा उपलब्ध है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि फोन का लुक अच्छा है। सबसे अच्छी बात हमें यह लगी कि जहां सभी बजट एंडराॅयड फोन एक जैसे दिखाई देते हैं वहीं माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 आपको कुछ अलग दिखेगा।  

विशेषताएं
माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 (Micromax Unite 2) हार्डवेयर में यदि कोई कमी कही जा सकती है तो इसका डिसप्ले। फोन में 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है और स्क्रीन रेजल्यूशन 480x800 पिक्सल है।


 रेजल्यूशन कम नहीं कहा जा सकता लेकिन जितना अच्छा अन्य हार्डवेयर देखने को मिला उतना अच्छा डिसप्ले नहीं कहा जा सकता। हम और बेहतर की आशा कर रहे थे। समान रेजल्यूशन में मोटो ई का डिसप्ले इससे कहीं बेहतर रहा।

अन्य हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन (specifications) के मामले में यह किसी को भी टक्कर देने का दम रखता है। फोन में मीडियाटेक एमटी6582 चिपसेट आधरित इस फोन में 1.3 गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए7 क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। 


वहीं  ग्राफिक्स के लिए माली 400 एमपी2 जीपीयू भी उपलब्ध है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है और 32 जीबी तक का कार्ड सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और सेकेंडरी कैमरा 2.0 मेगापिक्सल है। कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ उपलब्ध हैं। फोन में 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

प्रयोग में सुविधा
यूनाइट 2 को एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर पेश किया गया है। एंडराॅयड का यह सबसे नया आॅपरेटिंग संस्करण है इस लिहाज से इसे बेहतर कहा जाएगा। फोन में उपयोग में आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। 


हालांकि प्लेन एंडराॅयड के बजाय इस डिवाइस के साथ थोड़े बहुत ट्विक्स देखने को मिलेंगे। इसके साथ आपको ढेर सारे एप्लिकेशन भी दिए गए हैं जो इसकी उपयोगिता बढ़ाते हैं। माइक्रोमैक्स का अपना एप्स स्टोर तो है ही, साथ ही हाइक, माइक्रोमैक्स लाइव और ब्लैकबेरी मैसेंजर भी हैं। 

यूनाइट 2 में एक और अच्छी बात कही जा सकती है कि फोन में 21 भाषा का सपोर्ट है। कंपनी ने फोन के विज्ञापन में भी इन भाषाओं को प्रमोट किया है। आप 21 भारतीय भाषाओं में मैसेज भेज सकते हैं। 

कार्यक्षमता
बजट को देखते हुए कहा जा सकता है कि फोन परफाॅर्मेंस के मामले में शानदार है। अच्छे गेम व एप्लिकेशन को हैंडल करने में यह सक्षम है। हमें परफाॅर्मेंस से कोई शिकायत नहीं है लेकिन मैमोरी से है। 


फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी ही है जो कम कही जा सकती है। वहीं प्रीलोडेड एप्लिकेशन मैमोरी भरने का ही काम करते हैं। थोड़े बहुत एप्लिकेशन भी आप डाउनलोड करते हैं तो मैमोरी जल्दी भर जाती है।

 कार्ड में मूव करने का विकल्प है लेकिन कुछ खास फायदा नहीं होता। यूनाइट 2 में 5.0 मेगापिक्सल कैमरा आॅटोफोकस फीचर के साथ है। कैमरे से ली गई पिक्चर की क्वालिटी अच्छी है लेकिन फ़्लैश की उपयोगिता कुछ खास नहीं रही।

पैसे की वसूली
माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 आपके पैसों की पूरी वसूली करने में सक्षम है। लुक भले की साधरण हो लेकिन बिल्ट क्वालिटी अच्छी है। बेहतर हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन और एडवांस आॅपरेटिंग सिस्टम इसकी उपयोगिता को बढ़ाते हैं। 


आॅटोफोकस कैमरा बेहतर फीचर से लैस है और म्यूजिक क्वालिटी के मामले में भी इसे किसी से कम नहीं आंका जा सकता। अंततः निष्कर्ष के रूप में कहा जा सकता है कि आप यह फोन खरीद सकते हैं।

विकल्प
माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 की कीमत 6,999 रुपए है। इसका सबसे बड़ा प्रतियोगी मोटो ई को देखा जा रहा है। मोटो ई की कीमत 6,999 रुपए है।



http://mymobileh.blogspot.in/2014/07/mobile-review-70.html


http://mymobileh.blogspot.in/2014/06/mobile-review-2.html
http://mymobileh.blogspot.in/2014/06/5.html
http://mymobileh.blogspot.in/2014/07/mobile-review.html


Micromax unite2 full specification
तकनीकी पक्ष 

आकारः 138.9 x 71.9 x 9.4 एमएम
वजनः 158 ग्राम
मैमोरीः 4जीबी, माइक्रोएसडी
बैटरीः ली-ऑन 2,000 एमएएच
स्क्रीनः 4.7 इंच, कपैसिटिव
टाॅकटाइम/स्टैंडबाॅय (घंटे): 8/190
ब्लूटूथ/वाईफाईः हां/हां
फोनबुक क्षमताः शेयर्ड
जीपीआरएस/3जीः हां/हां
कैमराः 5.0 मेगापिक्सल
फ्रीक्वेंसीः  क्वाड-बैंड
अन्यः ओपेरा मिनी, गेटइट, स्मैश इट।
कीमतः 6,999 रुपए




आखिरी फैसला
रूपरंग- 8/10
विशेषताएं- 9/10
कार्यक्षमता- 8/10
प्रयोग में सुविधा- 8/10
पैसे की वसूली- 9/10 

कुल-  84%

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...