Skip to main content

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस भारत में लाॅन्च

सैमसंग (Samsung) ने सुपर एमोलेड डिसप्ले (AMOLED Display) के साथ गैलेक्सी टैब एस (Galaxy tab s) भारत में लाॅन्च किया है जो कि आकार में स्लिम (Slim) होने के साथ ही वजन में भी हल्का है। 

कंपनी द्वारा सैमसंग गैलेक्सी टैब एस को 10.5 इंच और 8.4 इंच के दो वर्जन के साथ पेश किया है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस दिखने में काफी माॅर्डन और स्लीक हैं साथ ही वजन में हल्के होने के कारण इसे संभालना भी काफी आसान है। 

गैलेक्सी टैब एस 10.5 इंच का वजन मात्र 467 ग्राम तथा गैलेक्सी टैब एस 8.4 इंच का वजन मात्र 298 ग्राम है। दोनों के तकनीकी पक्ष लगभग समान ही हैं, सैमसंग गैलेक्सी टैब एस एंडराॅयड (Android) आॅपरेटिंग के नए वर्जन 4.4 किटकैट (Kitkat) पर आधारित है।

एक्सनोस 5 आॅक्टाकोर प्रोसेसर (octacore processor) पर कार्य करता है तथा टैबलेट में 3जीबी रैम, 16जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 128 जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। 

फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जिसके द्वारा उच्च क्वालिटी का फुल एचडी वीडियो (HD Video) बनाया जा सकता है तथा वीडियो काॅलिंग (Video calling) की सुविधा के लिए टैब एस में 2.1 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। 

कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीआरएस की सुविधा दी गई है। गैलेक्सी टैब 10.5 में पावर बैकअप के लिए 7,900 एमएएच की बैटरी दी गई है तथा इसकी कीमत 44,800 रुपए है। वहीं गैलेक्सी टैब 8.4 इंच 4,900 एमएएच बैटरी के साथ भारतीय बाजार में 37,800 रुपए में उपलब्ध है। 

सैमसंग की आॅफिशियली साइट से इसकी प्री बुकिंग (Pre booking) 1 जुलाई से 11 जुलाई तक की जा सकती है जिसके अंतर्गत उपभोक्ताओं को मुफ्त बुक कवर (Free book cover) दिया जाएगा। 

वहीं टेलीफोन आॅपरेटर रिलायंस (Reliance) द्वारा भी गैलेक्सी टैब एस उपभोक्ताओं के लिए विशेष आॅफर उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें रिलायंस उपभोक्ताओं को 9जीबी मुफ्त डाटा (Free Data) दिया जाएगा जो कि 2जी और 3जी पर उपयोग किया जा सकता है। 

साथ ही रिलायंस कनेक्शन उपभोक्ताओं को बिगफिक्स (bigfix) के द्वारा 1000 से भी अधिक फिल्मों की मुफ्त लाइब्रेरी (Free library) प्राप्त होगी। 

अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- http://www.mymobile.co.in/news/samsung-galaxy-tab-s-launched-india-starting-rs-37800/

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...