Skip to main content

स्पाइस का पहला हेक्साकोर फोन लाॅन्च


भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्पाइस ने अपना पहला हेक्साकोर (Hexacore) फोन स्पाइस स्टैलर 526 (Spice Stellar 526) के साथ ही क्वाडकोर (Quadcore) आधारित स्मार्टफोन स्टैलर 520 (Spice Stellar 520) भी लाॅन्च किया है। 

कंपनी द्वारा लाॅन्च किए गए दोनों ही स्मार्टफोन एंडराॅयड (Android) के नए वर्जन 4.4 किटकैट (4.4 kitkat) पर आधारित है। 

स्पाइस स्टैलर 526 में डुअल सिम (Dual sim) सपोर्ट के साथ 1.5 गीगाहर्ट्ज हेक्साकोर प्रोसेसर दिया गया है तथा 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 12.7 सेमी. का आईपीएस डिसप्ले व डुअल सिम सपोट दिया गया है। 

फोन दिखने में खूबसूरत और बाॅडी 8.3 एमएम स्लिम है। स्टैलर 526 में फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियो काॅलिंग (Video calling) की सुविधा के लिए 3.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

फोन में 1 जीबी रैम तथा 8 जीबी रोम के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32 जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर करने की सुविधा है। वहीं कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए ब्लूटूथ 4.0 तथा डुअल वाईफाई मोड (Wifi mode) (5 गीगाहर्ट्ज और 2.4 गीगाहर्ट्ज) दिए गए हैं। शानदार पावर बैकअप के लिए 2500 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। स्पाइस स्टैलर 526 की कीमत 11,499 रुपए है।

इसी के साथ कंपनी द्वारा लाॅन्च किए गए स्पाइस स्टैलर 520 में भी डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है तथा फोन 
की स्क्रीन का आकार व आॅपरेटिंग दोनों ही फोंस में समान है। किंतु फोन के प्रोसेसर में थोड़ा अंतर है जहां स्टैलर 526 में हेक्साकोर का उपयोग किया गया है वहीं स्टैलर 520 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर पर आधारित है।

स्टैलर 520 में स्क्रीन को धूल-मिट्टी से बचाव के लिए वन ग्लास सोल्यूशन (one glass solution) से लेमिनेट किया गया है। फोन में शानदार फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

फोन की मैमोरी पर नजर डालें तो 1 जीबी रैम तथा 4 जीबी रोम के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर (Data store) किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार फोन में दी गई 2,000 एमएएच की बैटरी 4 घंटे से भी अधिक टाॅकटाइम तथा 200 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है।

कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए फोन में ब्लूटूथ (Bluetooth), वाईफाई (Wifi) और जीपीएस (GPS) दिए गए हैं। फोन में स्पाइस क्लाउड, ओपेरा (Opera) और ओएलएक्स (OLX) आदि कुछ प्रीलोडेड एप्लिकेशन (Preloded application) दिए गए हैं।

फोन की कीमत 8,999 रुपए है तथा फोन के साथ 500 रुपए का फ्लिप कवर मुफ्त उपलब्ध होगा। दोनों ही फोन सभी रिटेल स्टोर्स व स्पाइस होटस्पाॅट (Hotspot) के अतिरिक्त स्पाइस के आॅनलाइन स्टोर सहोलिक (http://www.saholic.com/mobile-phone/10006) पर उपलब्ध हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...