Skip to main content

एचपी ने पेश किए नोटबुक पीसी

टेक्नोलाॅजी की विश्व प्रचलित कंपनी एचपी (HP) ने हाल ही में बेहतरीन डिजाइन व स्टाइल से भरपूर नोटबुक पीसी के साथ कुछ कलरफुल एक्सेसरीज भी पेश किए हैं। कंपनी ने एचपी पविलियन नोटबुक सीरीज में पविलियन 14 और पविलियन 15 (HP Pavilion 14 and 15) को बाजार में उतारा है। जो कि खूबसूरत व स्लिक होने के साथ ही यूनी बाॅडी डिजाइन में है तथा यह नोटबुक काफी हल्का है। शानदार परफोर्मेंस देने में सक्षम यह नोटबुक कई रंगो जैसे सिल्वर, व्हाइट, ब्लू और रेड में उपलब्ध होंगे। नोटबुक में बेहतरीन साउंड परफोर्मेंस के लिए बीट आॅडियो और डुअल स्पीकर का उपयोग किया गया है तथा एचपी पवैलियन नोटबुक की कीमत 49,990 रुपए है। 

इसी के साथ एचपी द्वारा एचपी पविलियन x360 (HP Pavilion x360) टच नोटबुक भी पेश किया गया जिसे 360 डिग्री तक घुमाकर टैबलेट के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। इसमें दिए गए बिल्ट इन बीट्स आॅडियो (Built in beats audio) के माध्यम से शानदार म्यूजिक का आनंद लिया जा सकता है। विंडोज 8 (windows 8) आॅपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस नोटबुक में 11.6 इंच की वाइल्ड स्क्रीन दी गई है। क्वाडकोर बाय ट्रायल प्रोसेसर के साथ 4जीबी रैम तथा 500 जीबी हार्ड डिस्क दी गई है। भारतीय बाजार में एचपी पविलियन x360 नोटबुक 39,990 रुपए में उपलब्ध होगा। 
   
इसके अतिरिक्त विंडोज 8.1 आॅपरेटिंग आधारित एचपी ईएनवीवाई15 (HP ENVY15) नोटबुक में फुल एचडी डिसप्ले दिया गया है। इसे आसानी से उपयोग किया जा सकता है तथा इसमें 1.5 टीबी की स्टोरेज के माध्यम से अधिक से अधिक फोटो, म्यूजिक व वीडियो स्टोर किए जा सकते हैं। भारतीय बाजार में यह नोटबुक 20 जुलाई से उपलब्ध होगा जिसकी शुरूआती कीमत 62,990 रुपए है। 

मनोरंजन के लिए तैयार किए गए एचपी पविलियन 23 आॅल इन वन (HP Pavilion 23 All in one) को आसानी से सेटअप किया जा सकता है। इसमें हाई डेफिनेशन टच स्क्रीन और वेब कैम (Web cam) की सुविधा है जिसके द्वारा वेब चैटिंग की जा सकती है। इस डेस्कटाॅप पर आप अपने पसंदीदा म्यूजिक और गेम का शानदार आनंद ले सकते हैं। भारतीय बाजार में 20 जुलाई से उपलब्ध होने वाले इस डेस्कटाॅप की कीमत 67,990 रुपए है।  

इसके अतिरिक्त कंपनी ने कुछ खास हेडफोन व हेडसेट भी पेश किए हैं जो कि इन कलरफुल नोटबुक की ही तरह दिखने में काफी खूबसूरत होने के साथ ही शानदार साउंड क्वालिटी देने में भी सक्षम है। एचपी द्वारा पेश किए गए स्पीकर्स की शुरूआती कीमत 1200 रुपए है जबकि एचपी के हेडफोन और हेडसेट की शुरूआती कीमत 1900 रुपए है। भारतीय बाजार में यह वायरलैस स्पीकर, हेडसेट और हेडफोन 7 अगस्त से उपलब्ध होंगे। 

इसी के साथ कंपनी ने एचपी स्लैट 6 और स्लैट 7 (Slate 6 and slate 7) वाॅयस काॅलिंग टैब (Voice calling tab) के बैक कवर भी प्रदर्शित किए। जो कि पांच खूबसूरत रंगों जिनमें पिंक, पर्पल, ब्लू शामिल हैं। इनकी कीमत 1,199 रुपए है तथा भारतीय बाजार में यह 10 अगस्त से उपलब्ध होंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...