Skip to main content

ऑफिस लेंस- टच, फोकस और स्कैन शुरू

आम एंडराॅयड फोन हो विंडोज। फोटो स्कैन के लिए आपके पास कई एप्लिकेशन होंगी लेकिन स्कैनर बताकर उसमें सिर्फ फोटोग्राफी होती है। असली स्कैन तो बड़ी सी स्कैनर मशीन में ही करते हैं। परंतु ऑफिस लेंस (Office Lens) एप्लिकेशन को देखकर शायद आप ऐसा नहीं कहेंगे।

ऑफिस लेंस (Office Lens) एप्लिकेशन को माइक्रोसॉफ्ट काॅर्पोरेशन (Microsoft Corporation) द्वारा खास तौर से विंडोज फोन (Windows Phone) के लिए बनाया गया है। इसमें किसी पेपर या फोटो को स्कैन करने के लिए तीन मोड दिए गए हैं। व्हाइट पेपर, डाॅक्यूमेंट और फोटो। हालांकि तीनों मोड में कार्य करने का तरीका एक है लेकिन फाइल एक्सटेंशन बदल जाता है।

अन्य एप्लिकेशन (Application) में जहां स्कैन बाई डिफाॅल्ट मोड पर होता है। वहीं ऑफिस लेंस (Office Lens) में कैमरे के अनुसार आप पिक्सल बदल सकते हैं। मोड बदलने के लिए टच बटन दाईं ओर स्क्रीन के ऊपर ही दिया गया है। मोड बटन के साथ में ही फ़्लैश का बटन दिया गया है और आप चाहें तो स्कैन के वक्त फ़्लैश आॅफ भी कर सकते हैं।

स्कैन करने के लिए आप फोटो या डाॅक्यूमेंट के पास जैसे ही कैमरे को कुछ देर स्थिर करेंगे वैसे ही यह खुद से फोकस करने लगता है। आप जितना स्थिर रहेंगे उतना ही यह बेहतर तरीके से फोकस करेगा। स्कैन के दौरान कैमरा खुद से कुछ क्षेत्र को सलेक्ट कर फोकस करता है। कैमरा जितना फोकस करेगा उतना ही स्कैन होगा। स्कैन के बाद स्क्रीन पर दिख रही सारी चीजें गायब हो जाएंगी। इससे पहले किसी भी स्कैनर में इस तरह का फीचर नहीं देखा था। 

आॅफिस लेंस में आप चाहें तो अन्य किसी फोटो का भी डाॅक्यूमेंट, व्हाइट बोर्ड और फोटो के रूप में सुरक्षित कर सकते हैं। स्कैन किए गए या इंपोर्ट किए गए फोटोग्राफ को आप क्राॅप या फिर डिलीट कर सकते हैं। वहीं एप्लिकेशन में फोटो को शेयर करने का भी विकल्प दिया गया है। स्कैन किए गए फोटो को आप क्विक नोट में सुरक्षित कर सकते हैं और नोट बनाकर मेल कर सकते हैं। 

वैसे तो एप्लिकेश बहुत अच्छी है और आसान है लेकिन आॅटोफोकस फीचर बहुत अच्छे तरीके से कार्य नहीं करता है। अगर मैनुअल फोकस करने का विकल्प होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। वहीं पीडीएफ में सुरक्षित करने का भी विकल्प नहीं है जो कि स्कैनर का महत्वपूर्ण फीचर है।

मोबाइल एप्लिकेशन ऑफिस लेंस को आप विंडोज फ़ोन स्टोर से मुफ्त (Free Apps) में डाउनलोड सकते हैं। हमने इसका परीक्षण नोकिया लुमिया 920 (Nokia Lumia 920) पर किया है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...