Skip to main content

आइडिया 3जी वाईफाई डोंगल, कीमत-2,199 रुपए


लोकप्रिय मोबाइल आॅपरेटर कंपनी आइडिया (idea) ने हाई स्पीड इंटरनेट (Internet) की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं के लिए वाईफाई डोंगल (Wifi Dongle) लाॅन्च किया है। 

आइडिया 3जी स्मार्ट वाईफाई (3G smart Wifi) को आप घर व आॅफिस दोनों जगह आसानी से उपयोग कर उच्च इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं। आइडिया 3जी स्मार्ट वाईफाई से दस डिवाइस में इंटरनेट शेयरिंग कर सकते हैं इसमें लैपटाॅप, हेंडसेट, टैबलेट, गेम प्लेयर, डिजीटल कैमरा (Digital camera) और म्यूजिक प्लेयर आदि शामिल हैं।

इस स्मार्ट वाईफाई डोंगल को ऐसे बिजनेस कार्यो में भी उपयोग किया जा सकता है जहां मल्टिपल डिवाइस के लिए ब्राॅडबैंड की आवश्यकता है। आइडिया 3जी स्मार्ट वाईफाई 21.6 एमबीपीएस डाउनलोड तथा 5.76 एमबीपीएस अपलोड की गति देता है। 

साथ ही इसमें शामिल वाईफाई एंटिना का उपयोग आप पावर वाले स्रोत जैसे लैपटाॅप व कार चार्जिंग प्वाइंट पर कर सकते हैं। वहीं आइडिया 3जी स्मार्ट वाईफाई को आसानी से प्लग और प्ले कर सकते हैं। 

आइडिया 3 जी स्मार्ट वाईफाई की कीमत केवल 2,199 रुपए है तथा यह आइडिया के सभी रिटेल सेंटर तथा आइडिया 3जी क्षेत्र जैसे आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, केरल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोआ, पंजाब, उत्तरप्रदेश पूर्व और पश्चिम में भी उपलब्ध होगी।

 आइडिया उपभोक्ता उपयोग के अनुसार 3जी डाटा पैक (Data pack) खरीद सकते हैं जिनकी शुरूआत 250 रुपए से लेकर 1,250 रुपए तक है।  आईडिया की अन्य खबरों के लिए इस लिंक करें :-  


Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...