Skip to main content

एयरटेल की 4जी सर्विस शुरू

टेलीकाॅम कंपनी भारती एयरटेल (#bharti airtel) ने एप्पल से साझेदारी कर 4जी इंटरनेट (#4G internet service) सर्विस शहरों चड़ीगढ़, मोहाली और पंचकुला में लागू करने की घोषणा की है।

4जी डाटा सर्विस 2जी और 3जी के मुकाबले तीव्र गति से कार्य करने में सक्षम है। भारत में एयरटेल द्वारा 4जी मोबाइल इंटरनेट सर्विस केवल बेंगलुरू, कोलकाता और पुणे में ही उपलब्ध थी।

इससे पहले चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला में एयरटेल की 4जी सर्विस डोंगल द्वारा ही उपलब्ध थी। जो उपभोक्ता एप्पल आईफोन 5एस (#iphone 5s) और 5सी (#iphone 5c) का उपयोग कर रहे हैं वह सिम 4जी सिम लेकर 4जी डाटा सर्विस द्वारा बेहतर स्पीड के साथ मोबाइल इंटरनेट ब्राउजिंग (#internet browsing) का आनंद ले सकते हैं।

एप्पल (#apple) स्मार्टफोन के अलावा इस सर्विस का उपयोग जोलो एलटी900 (#xolo LT 900) और एलजी जी 2 (LG G2) पर किया जा सकता है। साथ ही उपभोक्ता पंचकुला, मोहाली और चंडीगढ़ में एयरटेल स्टोर पर जाकर इसका लाइव डेमो देखकर यह जान सकते हैं कि 4जी कैसे कार्य करता है।

4जी के माध्यम से उपभोक्ता 30 मिनट से भी कम समय में 10  फिल्में डाउनलोड कर सकते है जो कि उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन अनुभव साबित होगा। एयरटेल 4जी सर्विस में 1जीबी डाटा के लिए 250 रुपए कीमत देनी होगी जो कि एयरटेल 3जी सर्विस के बराबर ही है।


Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...