Skip to main content

सोनी एक्सपीरीया जी2 लाॅन्चः कीमत 49,990

सैमसंग गैलेक्सी एस5(samsung galaxy s5) , एलजी जी प्रो2 (Lg g2 pro) और एचटीसी वन एम8 (htc one M8) का भारत में लाॅन्च होने के बाद सभी की नजरें सोनी पर टिकि थी कि कंपनी का फ्लैगशिप माॅडल जी2 (Z2) भारत में कब आएगा। उपभाक्ताओं की इस उत्सुकता को खत्म करते हुए आज सोनी (Sony) ने एक्सपीरीया जी2 (Xperia Z2) को भारत में लाॅन्च कर दिया।

कंपनी के जी सीरीज में अब तक का सबसे महंगा फोन है। भारतीय बाजार में फोन की कीमत 49,990 रुपए है। हालांकि सोनी एक्सपीरीया जी2 लाॅन्च के साथ ही कंपनी ने धमाकेदार आॅफर की भी शुरूरुआत की है। 12 मई से यह फोन भारत में उपलब्ध होगा और शुरुआत के कुछ दिन फोन की खरीदारी पर 5,999 रुपए का सोनी स्मार्टबैंड और स्मार्टकवर मुफत में दिया जाएगा।

सोनी एक्सपीरीया जी2 (Sony Xperia Z2) में 5.2 इंच की स्क्रीन दी गई है और स्क्रीन रेजल्यूशन 1080x 1920 पिक्सल है। ताकत प्रदान करने के लिए क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 क्वाडकोर प्रोसेसर है और इसका क्लाॅक स्पीड 2.3 गीगाहट्र्ज का है। फोन में 3 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है और 16 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ यह भारत में उपलब्ध होगा। फोन में 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है।

स्लीम डिजाइन का यह फोन अन्य एक्सपीरीया जी सीरीज के फोन के समान धुल  और पानी अवरोधक है। जी2 के साथ कई बेहतर एप्लिकेशन मुफ्त दिए गए हैं। फोन में आप माइकल जेक्शन का अल्बम एक्सस्केप को मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा सोनी टीवी एप्लिकेशन भी प्रीलोडेड है जहां आप सोनी चैनल के सीरियल फ़ोन पर देख सकते हैं। फोन के साथ सोनी म्यूजिक स्टोर इंटीगेटेड है और उपभोक्ता मुफ्त में गाने डाउनलोड कर सकता है।

एक्सपीरीया जी2 के साथ 20.7 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो जी1 के साथ भी हमें देखने को मिला था। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 कीटकैट (Android 4.4 Kitkat) आद्यारित यह फोन भारतीय बाजार में काला, साफेद और बैंगनी सहित तीन रंगों में उपलब्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...