Skip to main content

क्या आप जानते हैं मोटो ई की इन खासियतों के बारे में

मोटो ई (#moto e) हाल ही में भारत में लाॅन्च हुआ है और कम बजट (#budget phone) में आधुनिक फीचर्स से लैस है। मोटो ई में कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है जो अब तक मंहगे स्मार्टफोंस में ही उपलब्ध होते थे। मोटो ई में कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स भी दिए गए हैं जिनसे उपभोक्ता अभी अनभिज्ञ हैं आगे हम आपको मोटो ई के उन्हीं खास फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। 

धूल और पानी से बेअसर:- शायद यह बहुत कम ही लोगों को मालूम है कि मोटो ही रगड़ और पानी से बेअसर है। फोन पर स्प्लैश गार्ड कोटिंग (#splash guard) है जो इसे पानी और छोटे-मोटे रगड़ से बचाता है। हालांकि यह एक्सपीरीया जेड (#xperia Z) और जेड1 (#xperia Z1) की तरह कारगर नहीं होगा लेकिन कम रेंज में इस तरह का फीचर होना ही बहुत बड़ी बात कही जाएगी। वहीं मोटो ई की स्क्रीन पर काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास3 कोटेड है जो स्क्रीन को स्क्रैच अवरोधक बनाती है। 

3जी उपलब्ध:- आरंभिक स्तर के बावजूद इसमें 3जी (#3G) सेवा उपलब्ध है और अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आप पफोन के माध्यम से 21 एमबीपीएस (#21mbps) तक गति से डाटा का हंस्तांरण कर सकते हैं। 

डुअल सिम:- बाजार में कम ही ऐसे ब्रांडेड स्मार्टफोन उपलब्ध है जो कि कम बजट में डुअल सिम (dual sim) की सुविधा मुहैया कराते हो। किंतु मोटोरोला द्वारा लाॅन्च किए गए मोटो ई में डुअल सिम की सुविधा उपलब्ध है तथा फोन में माइक्रो सिम (#micro sim) का इस्तेमाल होता है। 

एक्सपेंडेबल मैमोरी:- इस साल मोटोरोला ने भारत में तीन फोन लाॅन्च किए हैं। इनमें मोटो जी और मोटो एक्स में एक्सपेंडेबल मैमोरी (#expandable memory) सुविधा नहीं दी गई थी जबकि मोटो ई में कार्ड स्लाॅट उपलब्ध है। फोन में 32 जीबी तक के कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा 1 जीबी की रैम मैमोरी भी है। 

नया आॅपरेटिंग व अपडेट:- मोटो ई को एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 कीटकैट (#android operating 4.4 kitkat) पर पेश किया गया है। यह एंडराॅयड का सबसे अपडेट आॅपरेटिंग सिस्टम है। अब भी कई महंगे फोन इससे कम संस्करण पर ही काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मोटो ई में खास बात यह है कि आने वाले दिनों में एंडराॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम के कुछ नए अपडेट भी इसे मिलेंगे। अर्थात आपका फोन आगे भी अडवांस रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...