Skip to main content

गेम रिव्यू: अनरोल ईट

हरेक भाग को पार करने में छूट जाएंगे पसीने।



पजल गेम अब तक आपने बहुत खेले होंगे लेकिन कुछ ही हैं जिन्हें आप हमेशा खेलना पसंद करते हैं। अनरोल ईट (Unrool It) के बारे में भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। गेम बिल्कुल नया अहसास कराता है और आप इसके साथ घंटों टाइम पास कर सकते हैं।

अनरोल ईट (Unroll It) गेम देखें तो यह प्लंबिंग गेम और बचपन में खेले जाने वाले फिफ्टीनगेम से काफी मिलता-जुलता है। जहां एक में पानी का रूट तय करना होता है वहीं दूसरे में बोर्ड पर नंबर को स्वाइप कर लगाना होता है। इसमें भी आपको ऐसा ही करना है। एक कोने में बाॅल है जिसे एक निश्चित स्थान तक पहुंचाना है।

बाॅल (Ball) धीरे-धीरे आगे बढ़ती रहेगी और आपको उसके लिए बोर्ड पर दिए गए खांचों से रास्ता बनाना है। इस बीच यदि कहीं भी उसका रास्ता रुकता है तो बाॅल वहीं टूट जाएगी और खेल खत्म हो जाएगा। इसलिए आपको खांचों को जल्दी-जल्दी मूव करना होगा।

इतना ही नहीं, आपको यह भी बता दूं कि खांचे एक जगह आसानी से दिखाई नहीं देंगे आपको स्क्रीन पर अलग-अलग स्थान से उन्हें ढूंढ़ कर लाना है और इस बीच यह भी तय करना है कि किस जगह पर कौन सा खांचा लगेगा।

गेम में ईजी, मीडियम, हार्ड और एक्सट्रीम सहित कई भाग हैं और हर मोड़ में कई लेवल। हर लेवल में आपको रेटिंग दी जाएगी और अच्छी रेटिंग लाकर ही आप दूसरे भाग को अनलाॅक कर सकते हैं। हालांकि देखने में लगता है कि गेंद काफी धीमे आगे बढ़ रही है लेकिन खांचों को स्वाइप करने में काफी समय लग जाता है।

गेम (Mobile Game) में हर लेवल दूसरे लेवल से बिल्कुल अलग है और जब तक आप गेम को समझने की कोशिश करेंगे तब तक गेंद आपके पाले से निकल जाएगी। इसलिए आप सिर्फ गेम खेलने में ध्यान केंद्रित करें बजाय शुरुआत में इसे समझने के। कमी यह कही जाएगी कि खांचों को एक बार में एक ही घर आगे बढ़ा सकते हैं और इसे दिशा देने में थोड़ी भी गलती हो तो अटक जाते हैं।

गेम खेलने में अच्छा है और खेलने के वक्त आपको पूरा ध्यान इसी पर केंद्रित रखना होता है। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह पूरी तरह मुफ्त है और आप इसे विंडोज पफोन स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। हमने नोकिया लुमिया 920 पर इसका परीक्षण किया।

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...