Skip to main content

एप्लिकेशन रिव्यू : लाइट ब्राउजर

मोबाइल पर डेस्कटाॅप का अहसास।

मोबाइल पर इंटरनेट का उपयोग तो  बिल्कुल आम हो गया है। टच और स्मार्टफोन आने से तो और भी ज्यादा उपयोग होने लगा है। ऐसे में आप चाहते हैं कि ऐसे ब्राउजर का उपयोग किया जाए जहां मोबाइल के छोटे स्क्रीन पर कम समय में ज्यादा से ज्यादा काम किया जा सके। लाइट ब्राउजर (Lite Browser) ऐसा ही ब्राउजर है।

लाइट ब्राउजर को खासतौर से विंडोज फोन (Windows Phone 8) के लिए बनाया गया है जो आपको विंडोज फोन पर डेस्कटाॅप का अहसास कराने में सक्षम है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है यह ब्राउजर बेहद ही हल्का और उपयोग में आसान है। ब्राउजर होम पर आपको ग्लोब दिखाई देगा। इसे क्लिक करते ही ब्राउजर होम पर आ जाएंगे। होम पर आपको ढेर सारे बुकमार्क दिखाई देंगे जिनका आप अक्सर उपयोग करते हैं।


ब्राउजर होम पर आपको सेटिंग और अबाउट का विकल्प दिखाई देगा। सेटिंग में आप ब्राउजर बैकग्राउंड बदल सकते हैं। वहीं ब्राउजिंग के दौरान बैक, नेक्स्ट और रिफेश का आॅप्शन भी होगा। इसके उपयोग में आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। परंतु लाइट ब्राउजर को बहुत अच्छा एप्लिकेशन नहीं कहा जा सकता। बुकमार्क ठीक तरह काम नहीं करते। बुकमार्क बाईडिफाल्ट हैं और वही रहेंगे। आप चाह कर भी इन्हें बदल नहीं सकते। 

वहीं बैकग्राउंड बदलने का कोई खास फायदा तो दिखाई नहीं देता, रही बात तेज ब्राउजिंग की तो हमें बाई डिफाॅल्ट इंटरनेट एक्सप्लोरर और यूसी ब्राउजर इससे कहीं ज्यादा बेहतर लगा। आप इसमें ब्राउजिंग हिस्ट्री इत्यादि भी नहीं देख सकते। विंडोज फोन के लिए इसे मुफ्रत में डाउनलोड किया जा सकता है। परंतु यूसी ब्राउजर और ओपेरा मिनी जैसे बेहतर ब्राउजर देखने के बाद इसे डाउनलोड करना व्यर्थ ही कहा जएगा। हमने इसका परीक्षण लुमिया 920 पर किया था।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...