Skip to main content

एप्लिकेशन रिव्यू: गब्बर द लीजेंड

डराएगा नहीं, गुदगुदाएगा गब्बर।

हिंदी सिनेमा (Bollywood) के सबसे खतरनाक विलेन का जिक्र जब भी आता है, गब्बर (Gabbar Singh) का नाम उसमें सबसे पहले होता है। गब्बर की हंसी। गब्बर के डायलाॅग और गब्बर का अंदाज। फिल्म शोले (#Sholay) भले ही बहुत पुरानी हो लेकिन आज के बच्चे भी गब्बर से खौफ खाते हैं। परंतु हम जिस गब्बर की बात करने जा रहे हैं वह आपको डराएगा नहीं, बल्कि गुदगुदाएगा।

मोबाइल एप्लिकेशन गब्बर द लीजेंड (Gabbar The Legend) को बहुत हद तक टाॅकिंग टाॅम की तरह बनाया गया है लेकिन इसमें कई फीचर जोड़े गए हैं। इस एप्लिकेशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको गब्बर को देखते ही हंसी आ जाएगी। गब्बर की बड़ी सी नाक और छोटी-छोटी आंखें आपको हंसने पर मजूबर कर देंगी।

अगर फिल्म शोले (Sholay) में गब्बर (Gabbar) को जी भर के पीटने की आपकी आशा अधूरी रह गई हो तो यहां आप पूरी कर सकते हैं। गब्बर को आप तमाचे, घूंसे और यहां तक की बिजली का शाॅक भी दे सकते हैं। गब्बर के पेट को सहलाने पर वह हंसता है और यदि आप लगातार सहलाते हैं तो वह अपनी वास्तविक हंसी हह हह हह हहहह हहहहह आ थू के साथ खत्म करता है। यह दृश्य इतना शानदार होगा कि आप देखकर अपने ठहाकों को रोक नहीं सकते।

एप्लिकेशन (Application) में आपको गब्बर के कुछ यादगार डायलाॅग 'धिक्कार है' और 'पचास-पचास कोस दूर जब बच्चे रोते हैं', भी सुनने को मिलेगा। परंतु यह डायलाॅग भी यहां आपको डराने के बजाए हंसाने का ही कार्य करेंगे। अन्य फीचर की बात करें तो बच गया.. और गोलियों के साथ 'कमाल हो गया' जैसे डाॅयलाॅग भी मिलेंगे। आप चाहें तो गब्बर को धक्के भी लगा सकते हैं और चाहें तो हवा में फेंक सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको फोन को टच करने की जरूरत नहीं बल्कि शेक कर ही उसे टकरा सकते हैं और हवा में फेंक सकते हैं।

यह गब्बर बड़ा ही चुलबुला है। जब आप एप्लिकेशन को आॅन कर छोड़ देते है तो भी यह शांत नहीं बैठता कुछ न कुछ करता ही रहता है। वहीं बैकग्राउंड से ठाकुर और बीरू की आवाज भी इसे सताती रहती है। एप्लिकेशन बहुत ही शानदार है और आप चाहें तो इसे शेयर भी कर सकते हैं।

परंतु कमी की बात करें तो यह कि इसमें टाॅकिंग टाॅम की तरह गब्बर आपकी आवाज को दुहराएगा नहीं। यदि गब्बर अपने अंदाज में आपकी आवाज को दुहराता तो और भी बेहतर होता। बावजूद इसके एप्लिकेशन अच्छी है और आपको और घर के बच्चों को तो बेहतर मनोरंजन करेगा।

हमने इसे जियोनी ईलाइपफ ई7 (Gionee Elife E7) पर परीक्षण किया। मोबाइल एप्लिकेशन गब्बर द  लीजेंड को प्ले स्टोर (Google Play Store)  से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...