Skip to main content

सिमट्रॉनिकस ने लॉन्च किए स्मार्टफोन



काफी समय से चर्चा थी कि टैबलेट निर्माता कंपनी सिमट्रॉनिकस (Simmtronics) जल्द ही स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने वाली है। सिमट्रॉनिकस ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए स्मार्टफोन बाजार में एक्सपैड एमजॉयड एम 1, फंरॉयड क्यू1, क्यू2, क्यू4 और क्यू5 नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं|

इनकी खास बात यह है कि यह पहले ऐसे स्मार्टफोन होंगे जो की पूरी तरह से भारत में बने होंगे और मेड इन इंडिया कहलाएंगे। 
इन स्मार्टफोंस की कीमत लगभग 3,499 रुपए से लेकर 8,999 रुपए के बीच होगी। इससे पहले सभी भारतीय स्मार्टफोन कंपनियां चीन से स्मार्टफोन बनवाती थी|

सिमट्रॉनिकस पहले ही इस बात की घोषणा कर चुकी है कि उसके द्वारा बनाए गए स्मार्टफोन भारत में ही बनाए जाएंगे ताकि भारतीय उपभोक्ताओं की आवश्यकतानुसार उन्हें सुविध उपलब्ध् कराई जा सके। 

इसके लिए सिमट्रॉनिकस ने भिवाड़ी, रूड़की और ग्रेटर नोएडा में अपने प्लांट बनाए हैं। जिसमें कंपनी ने 200 करोड़ रुपए का निवेश किया है। 

एंडरॉयड जेलीबीन पर आधारित एक्सपैड एमजॉयड एम1 में 2जी और 3जी सपोर्ट के साथ 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इसकी स्क्रीन 4.7 इंच है और 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 2.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ ही 4जीबी इंटरनल मैमोरी, 512 एमबी डीडीआर 3 है। 4.2.1 जेलीबीन (Jellybean) पर आधारित इस फोन में 1800 एमएएच बैटरी है।

एक्सपैड फनरॉयड क्यू 1 (Xpad Fundroid Q1) में 3.5 इंच की एलसीडी रेटिना डिसप्ले है और 1.0 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर पर आधारित इस फोन में 2.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीजीए सेकेंडरी कैमरा है तथा 512 एमबी डीडीआर3 रैम और 4जीबी इंटरनल मैमोरी उपलब्ध् है। 

यह फोन पुराने एंडरॉयड 2.3 जिंजरब्रेड पर आधारित है लेकिन इसमें 1400 एमएएच बैटरी के साथ डुअल सिम की भी सुविधा है। 
एक्सपैड फनरॉयड क्यू2 में 480x800 रेजल्यूशन (Resolution) के साथ 4.0 इंच का डिसप्ले है। यह स्मार्टफोन 1.0 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर पर कार्य करता है और इसमें 512 एमबी रैम की सुविधा है|

साथ ही एंडरॉयड आइसक्रीम सैंडविच (Ice Cream Sandwich) ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस फोन में 1400 एमएएच बैटरी का उपयोग किया गया है। साथ ही ब्लूटूथ और वाई-फाई का ऑप्शन भी उपलब्ध् है।

वहीं फंररॉयड क्यू4 में एचवीजीए के साथ 3.5 इंच की डिसप्ले स्क्रीन है और यह भी एंडरॉयड 4.0 आइसक्रीम सैंडविंच पर कार्य करता है। 256 एमबी रैम और मैमोरी कार्ड स्लॉट की सुविधा के साथ यह फोन 1गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर पर आधारित है। डुअल सिम सपोर्ट इस फोन में 1200 एमएएच बैटरी दी गई है। 

इसी तरह क्यू 5 में 4.0 इंच की एलसीडी टच स्क्रीन है और यह भी अन्य क्यू2 और क्यू4 की तरह एंडरॉयड 4.0 आइसक्रीम सैंडविच पर आधारित है। इसमें डीडीआर 3 के साथ 512 एमबी रैम, 5.0 मैगापिक्सल कैमरा, डुअल सिम तथा 1400 एमएएच बैटरी भी है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...