Skip to main content

नए साल पर बेहतर डील

नया साल पर उपहारों और तोहफो का तो तांता सा लगा होता है। लोग इस वक्त भारी खरीदारी करते हैं। परंतु इस खरीदारी की सबसे खास बात यह होती है कि लोग ऐसे मौकों पर भारी छूट की भी कामना करते हैं। जहां से उन्हें बेहतर छूट मिलती है वहीं से खरीदारी करते हैं। इन मौकों को कंपनियां भी छोड़ना नहीं चाहतीं हैं। इन मौको पर छूट व उपहार के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता बटोरने की कोशिश करती हैं। यदि आप भी ऐसी ही कुछ खरीदारी करना चाहते हैं तो इन डिल्स को देख सकते हैं




सैमसंग गैलेक्सी एस4- सैमसंग सबसे ताकतवर फोन में से एक गैलेक्सी एस4 को जाना जाता है।

फोन बहुत ही शानदार है। फोन में जहां 13.0 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा है, वहीं दूसरी ओर एयरजेस्चर का अच्छा प्रयोग देखने को मिलता है। फोन का ओक्टाकोर प्रोसेसर बेहतर पर्फोमेंस का अहसास कराता है।

एस4 में 5.0 इंच का सुपर एमोलेड डिसप्ले है जो बहुत ही शानदार है। भारत में इसे लगभग 42,000 रुपए में लांच किया गया था लेकिन आज फ्लिपकार्ट डॉटकॉम (http://www.flipkart.com) पर यह डिवायस 35,790 रुपए में उपलब्ध् है।वहीं स्नैपडील (http://www.snapdeal.com/) पर इसकी कीमत 34,999 रुपए है। ट्रेडस ((http://www.tradus.com)) से इसे आप 36,900 रुपए में खरीद सकते हैं।





सैमसंग एस3- हालांकि यह गैलेक्सी एस सीरीज का थोड़ा पुराना संस्करण है लेकिन आज भी लोगों के बीच यह डिवायस बहुत ही लोकप्रिय है। फोन में 4.8 इंच का सुपर एमोलेड डिसप्ले है और क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है।

फोन न सिर्फ स्टाइल में बेहतर है बल्कि पर्फोमेंस के मामले में भी शानदार है। फोन में क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है और 8.0 मेगापिक्सल का कैमरा है।

फ्लिपकार्ट डॉट कॉम पर यह डिवायस 24,899 रुपए में उपलब्ध् है जबकि स्नैपडील डॉट कॉम  से इसे आप 23,447 रुपए में खरीद सकते हैं। इस बजट में एस3 एक बेहतर डिवायस कहा जा सकता है।

सोनी एक्सपीरिया जेड- यह वहीं फोन है (Sony Xperia Z) जिसका विज्ञापन कैटरीना कैफ ने किया था।

 फोन पानी और धूल अवरोधक है और स्टाइल के मामले में शानदार है। क्वाडकोर प्रोसेसर आधारित इस फोन में 13.1 मेगापिक्सल का कैमरा है और इसमें 5.0 इंच का फुल एचडी डिसप्ले है।

कनेक्टिविटी के लिए भी इसमें लगभग सभी विकल्प मौजूद हैं। भारतीय बाजार में फोन को लगभग 39,000 रुपए में लांच किया गया था लेकिन आज फ्लिपकार्ट डॉट कॉम पर यह 30,700 रुपए में उपलब्ध् है।

स्नैपडील से इसे 30,750 रुपए में और ट्रेडस डॉट कॉम से 31,299 रुपए में लिया जा सकता है।



एलजी जी2- आज सबसे ताकतवर फोन की जब चर्चा करेंगे तो एलजी जी2 (LG G2) का नाम आना लाजमी है।

फोन में क्वालकॉम का सबसे नवीन आर्किटेक्चर पर आधारित स्नैपड्रैगन 800 2.3 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर है। फोन का स्टाइल नया है और पिछले पैनल में कंट्रोल बटन है।

फोन में 13.0 मेगापिक्सल का कैमरा है और 5.2 इंच की स्क्रीन है जो बेहद ही शानदार है।

 फोन को भारतीय बाजार में लगभग 42 हजार रुपए में लांच किया गया था लेकिन स्नैपडील पर आज यह 36,000 रुपए में उपलब्ध् है।

 वहीं फ्लिपकार्ट पर भी यह भारी छूट के साथ 36,190 रुपए में उपलब्ध् है।



नोकिया लुमिया 1020- यह वहीं फोन है जो लांच होने से पहले से ही अपने बेहतर कैमरा क्वालिटी के लिए चर्चा में रहा है।

नोकिया लुमिया 1020 (Nokia Lumia 1020) के बारे में कहा जा सकता है कि इस जैसा कैमरा अब तक किसी स्मार्टफोन में उपलब्ध् नहीं है। फोन में 41.0 मेगापिक्सल का कैमरा है।

 कैमरे के साथ फ़्लैश भी उपलब्ध् है। विंडोज 8.0 आधारित यह डिवायस पर्फोमेंस के मामले में भी किसी अन्य फोन से पीछे नहीं कहा जा सकता।

भारतीय बाजर में फोन को लगभग 49,000 रुपए में लांच किया गया था लेकिन आज जहां फ्लिपकार्ट डॉट कॉम पर यह 46,999 रुपए में उपलब्ध् है। वहीं स्नैपडील से इसे 40,649 रुपए में उपलब्ध् है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...