Skip to main content

तोशिबा ने लॉन्च किए 18 लैपटॉप

जापान की बहुप्रसिद्ध तकनीकी कंपनी तोशिबा (Toshiba) अब भारत की भी प्रमुख कंपनियों में से एक है और इसके द्वारा बनाए बए उत्पाद उपभोक्ताओं की पसंद बन गए हैं। तोशिबा ने हाल ही में सेटेलाइट (Satellite) रेंज के 18 स्टाइलिश (Stylish) लैपटॉप भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं। 

इन लैपटॉप को लाइन अप सेटेलाइट पी सीरीज, एस सीरीज, एल सीरीज, यू सीरीज में लॉन्च किया गया है। युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर बनाए गए यह सभी लैपटॉप वजन में काफी हल्के व शानदार परफोमेंस (Performance) तथा फुल एचडी डिसप्ले के साथ उपलब्ध् हैं। 

तोशिबा के पी सीरीज नोटबुक हाई क्वालिटी के साथ सिल्वर कलर में उपलब्ध् है तथा इसमें कंप्यूटर की नई तकनीक का उपयोग किया गया है। उपभोक्ता इसके प्रोसेसर के आधार पर इसका आसानी से चुनाव कर सकते हैं तथा इनकी कीमज 63,375 से 76,660 रुपए है। पी सीरीज में डीडीआर3 (DDR3) के साथ 4जीबी और 8जीबी रैम का उपयोग किया गया है|

स्टाइलिश डिजाइन के साथ बने सी सीरीज के लैपटॉप का वजन केवल 2.3 कि.ग्रा. है तथा यह विंडोज 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। बाजार में यह ब्लैक, व्हाइट और शाइनिंग सिल्वर कलर में उपलब्ध् होंगे। कंपनी द्वारा इसकी कीमत 24,730 से 45,160 तक तय की गई है।

2.4 गीगाहर्ट्ज के इंटेल कोर i3-31100m प्रोसेसर पर आधारित एल सीरीज में एलईडी (LED) बेकलाइट डिसप्ले, 4जीबी डीडीआर3 रैम उपलब्ध् है तथा 15जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी (Expendable memory) का भी उपयोग कर सकते हैं। खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस टैबलेट में साउंड क्वालिटी के लिए मशहूर ओनक्यू स्पीकर (Onkyo Speaker) ) का उपयोग किया गया है। इसकी शुरूआती कीमत 42,295 से 53,710 रुपए है। 

एस सीरीज सेटेलाइट टैबलेट 25 एमएम पतला है तथा डीडीआर3 के साथ 4जीबी रैम शामिल है। साथ ही इसमें 16जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी का उपयोग किया जा सकता है। एस सीरीज मे बेहतरीन स्पीकर के अलावा 24 बिट्स (Bits) स्टीरियो भी शामिल है। 

मैटेलिक बॉडी के साथ सिल्वर कलर में उपलब्ध् यू सीरीज इंटेल कोर के i3 और i5 प्रोसेसर पर आधारित है। 14 इंच की स्क्रीन के साथ एलईडी बैकलाइट डिसप्ले का उपयोग किया गया है। इस सीरीज के लैपटॉप की कीमत 45,835 से 51,910 रुपए है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...