Skip to main content

नोट लिस्ट


डिजिटल नोट बुक।
मोबाइल, घड़ी, पर्स और बैग सहित कई चीजों को लेकर चलना पड़ता है। उसमें भी अक्सर कुछ न कुछ छूट ही जाता है। ऐसे में अलग से एक और नोट बुक लेकर चलना कौन चाहता है। हालांकि आज की व्यस्त जिंदगी को देखते हुए नोटबुक की उपयोगिता और बढ़ जाती है लेकिन इन सब साजो-सामान के बाद ज्यादातर लोग अलग से नोट बुक की जहमत पालना नहीं चाहते। परंतु नोट लिस्ट एप्लिकेशन के बाद अब आपको नोटबुक की जहमत पालने की जरूरत भी नहीं है।


एंडरायड की यह एप्लिकेशन बहुत ही शानदार है। इसमें नोट बनाने के लिए एजुकेशन, आइडियास, इंट्रेस्टिंग, पर्सनल और वर्क सहित पांच फोल्डर हैं।

आप अपनी जरूरत के अनुसार फोल्डर का चुनाव कर नोट लिख सकते हैं। इसके अलावा आप इन फोल्डर्स के अंदर भी फोल्डर बना सकते हैं। नोट बनाने का तरीका बेहद ही आसान है और आप उन नोट को अपनी सुविधा  के अनुसार नाम भी दे सकते हैं।


बनाए गए नोट को आप चाहें तो फिर से संपादित (एडिट) भी कर सकते हैं। इसके साथ फेसबुक और ट्विटर सहित अन्य मैसेजिंग एप्लिकेशन के साथ शेयर भी कर सकते हैं। एप्लिकेशन उपयोग में बेहद ही आसान है और कोई नया यूजर भी आसानी से इसे समझ सकता है।

परंतु इसमें कुछ कमियां भी हैं। आप किसी और नोट या डॉक्यूमेंट फाइल को ओपेन नहीं कर सकते। इसके साथ पिक्चर और वायस अटैचमेंट का विकल्प भी नहीं दिया गया है।


इन कमियों के अलावा कलर का भी जिक्र किया जा सकता है। नोट बाईडिफाल्ट काले रंग में ही टाइप किया जा सकता है। यदि इसमें सेंटेंस को अंडरलाइन और शब्दों का रंग बदलने का विकल्प होता तो ज्यादा बेहतर होता।


ऐसे में कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि यदि आप कोई साधरण सा नोटबुक चाहते हैं जिसमें रोजमर्रा की चीजों को रख सकें तो यह बेहतर है लेकिन बड़ा काम करने में तथा अतिरिक्त फीचर के मामले में यह थोड़ा पीछे रह जाता है। एंडरायड एप्स स्टोर से नोट लिस्ट को मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...