Skip to main content

वोडाफोन की 'मॉय वोडाफोन' एप्लिकेशन


यदि आप वोडाफोन उपभोक्ता हैं तो अब आपको अपने अकाउंट संबंधी किसी भी जानकारी के लिए कस्टमर केयर में कॉल करने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि अपने स्मार्टफोन से ही सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने मॉय वोडाफोन नाम से नया एप्लिकेशन लॉन्च किया है जिसके द्वारा पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों उपभोक्ता अपना अकांउट आसानी से मैनेज कर सकते हैं। 

इस एप्लिकेशन की खासियत है कि इसमें वोडाफोन उपभोक्ता न सिर्फ अपना बिल देख सकते हैं बल्कि फोन रिचार्ज और अनबिल्ड अकांउट भी देख सकते हैं। एप्लिकेशन में यह सुविधा दी गई है कि आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैकिंग के द्वारा अपना अकांउट भी रिचार्ज कर सकते हैं। 

मॉय वोडाफोन एप्लिकेशन के उपभोक्ता को बेस्ट ऑफर की जानकारी के साथ ही ट्रेकिंग और मेन तथा बोनस पाइंट चैक करने की भी सुविधा भी दी गई है। यहीं से आप अपने वोडाफोन सिम से संबंधित शिकायत भी कर सकते हैं और शिकायत की स्थिति का पता भी लगाया जा सकता है। 

यदि आप कोई वैस (वैल्यू ऐडेड सर्विस) सेवा एक्टिवेट करना चाहते हैं या किसी सेवा को डीएक्टिवेट करना चाहते हैं तो भी यह एप्लिकेशन आपके लिए सहायक है। मॉय वोडाफोन एप्लिकेशन उपभोक्तओं के लिए पूरी तरह से मुफ्त है।
 
यह एप्लिकेशन केवल भारतीय उपभोक्ताओं के लिए है। वहीं इसका उपयोग करने के लिए आपका वोडाफोन यूजर आईडी और पासवर्ड होना भी जरूरी है। मॉय वोडाफोन एप्लिकेशन केवल आईओएस, एंडरॉयड और ब्लैकबेरी डिवाइस के लिए उपलब्ध् है। एंडरॉयड ऑपरेटिंग फोन के लिए यह 2.2 तथा उससे ऊपर के संस्करण में ही उपयोग किया जा सकता है। 

यहां से डाउनलोड करें :-



Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...