Skip to main content

डेटाविंड ने लॉन्च किए तीन स्मार्टफोन



डेटाविंड कंपनी अब तक आकाश टैबलेट बनाने के लिए ही जानी जाती थी लेकिन अब डेटाविंड ने स्मार्टफोन के बाजार में कदम रखते ही पॉकेट सरफर 3जी5, पॉकेट सरफर 5 और पॉकेट सरफर 5 एक्स के नाम से एक साथ तीन स्मार्टफोन 5.0 इंच की टचस्क्रीन डिसप्ले के साथ लॉन्च किए हैं। 


तीनों ही फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इन फोंस की कीमत में उनके तकनीकी पक्ष के आधार पर थोड़ा सा अंतर है। 


पॉकेट सरफर 3जी 5 (Pocket Surfer 3G5) में 800x480 पिक्सल रेजोलूशन की 5.0 इंच डिसप्ले है और यह स्मार्टफोन 1.2 गीगाहर्ट्ज (Gigahertz) डुअल कोर कोर्टेक्स ए7 प्रोसेसर पर आधारित है साथ ही यह एंडरॉयड 4.0 आइसक्रीम सैंडविच पर कार्य करता है।


 इसमें 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा है और 4जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ ही इसमें 32 जीबी तक का मैमोरी कार्ड उपयोग किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, 3जी और ब्लूटूथ के आपॅशन मौजूद हैं। इस फोन की कीमत 6,499 रुपए है। 





इसी तरह डेटाविंड द्वारा लॉन्च किए गए दूसरे फोन पॉकेट सरफर 5 (Pocket Surfer 5) में 800x480 पिक्सल रेजोलूशन के साथ एंडरॉयड 4.0 आइसक्रीम सैंडविच (Ice cream Sandwich) पर आधारित इस स्मार्टफोन में 1 गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स ए9 प्रोसेसर है।


 इस  फोन में 2.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट कैमरे की सुविधा के साथ ही ब्लूटूथ और वाईफाई के ऑपशंस भी उपलब्ध् हैं। इसकी कीमत लगभग 4,999 रुपए है। 






तीसरा स्मार्टफोन पॉकेट सरफर 5एक्स (Pocket Surfer 5x) में भी 5.0 इंच के टचस्क्रीन डिसप्ले के साथ 400x220 पिक्सल रेजोलूशन है। वीजीए फ्रंट कैमरे की सुविधा के साथ ही माइक्रो एसडी कार्ड भी उपलब्ध् है।

यह फोन 1 गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स ए8 प्रोसेसर पर आधारित है और कनेक्टिविटी ऑपशंस के रूप में इसमें ब्लूटूथ और एज को शामिल किया गया है। इसकी कीमत 3,499 रुपए है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...