Skip to main content

इंटेक्स का नया एक्वा आई4+

इंटेक्स ने एक्वा सीरीज के तहत अपना नया हैंडसेट आई4+ (Intex Aqua i4) माडल पेश किया है। आरंभिक स्तर के इस पफोन में 5.0 इंच की एफडब्यूीवजीए स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 854X480 पिक्सल है। हालांकि आज एचडी स्क्रीन का चलन है ऐसे में इस रेजल्यूशन को थोड़ा कम कहा जा सकता है। परंतु इस बजट में ज्यादातर फोन इसी रेजल्यूशन या इससे कम रेजल्यूशन में उपलब्ध् हैं।
   
इंटेक्टस एक्वा आई4+ में 1.2 गीगाहट्र्ज का डुअलकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 512 एमबी की रैम है। कनेक्टविटी के वाई-फाई के अलावा 3जी सपोर्ट भी है। 3जी नेटवर्क पर यह अध्कितम 7.2 एमबीपीएस तक की गति से डाटा हस्तांरण में सक्षम है। अन्य कनेक्टिविटी आप्शन में आपको यूएसबी और ब्लूटूथ मिलेगा।

एंडरायड आपरेटिंग 4.2.2 (Android 4.2 jellybean) जेलीबीन आधारित इस डिवायस में 8.0 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि सेकेंडरी कैमरा 1.3 मेगापिकसल का है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है। हालांकि मैमोारी थोड़ी कम है लेकिन 32 जीबी तक का कार्ड सपोर्ट भी है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है और कंपनी 6 घंटे टाक टाइम ओर 220 घंटे स्टैंडबाई का दावा करती है।

फोन की उपयोगिता को बढ़ाने के लिए इसमें कई बेहतर एप्लिकेशन पहले से मौजूद हैं। जैसे वीचैट और ओएलएक्स इत्यादि। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें मात्राभाषा एप्लिकेशन है जिसके माध्यम से आप हिंदी, उर्दू, तमिल और बंगाली सहित 22 भाषाओं में टाइपिंग कर सकते हैं।

फोन में इंटेक्स प्ले एप्लिकेशन है जहां से आप फोन के कंपैटिबल एप्लिकेशन और गेम डाउनलोड कर सकत हैं। इसके अलावा उपभोक्ताओं के लिए 5 जीबी तक का क्लाउड स्टोरेज भी मुफ्त में उपलब्ध् है। इंटेक्स एक्वा आई4+ की कीमत 7,600 रुपए है।

इस रेंज में फोन को माइक्रोमैक्स ए74 और कार्बन ए30 जैसे फोन में कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। दोनों फोन लगभग समान स्पेसिफिकेशन के साथ उपलब्ध् हैं।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...