Skip to main content

एचटीसी ने उतरे तीन नए स्मार्टफोन

विश्व की प्रमुख मोबाइल निर्माता कंपनी एचटीसी (HTC) ने तीन नए स्मार्टफोन भारत में उतारने की घोषणा की है। कंपनी ने ये तीनों फोन डिजायर (Desire) सीरीज के तहत पेश किया है। डिजायर 700 डुअल सिम(Desire 700 Dual SIM), डिजायर 601 डुअल सिम (Desire 601 Dual SIM) और डिजायर 501 डुअल सिम(Desire 501 Dual SIM) नाम ये लांच किए गए तीनों फोन डुअल सिम आधारित हैं।


डिजायर 700 डुअल सिम में 5 इंच की क्यूएचडी डिसप्ले है। फोन में 1.2 गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर है और यह एचटीसी जीओ फीचर से लैस है। वहीं एचटीसी वन की तरह इस फोन में भी आपको ब्लिंगफीड देखनो को मिलेगा जो एचटीसी सेंस यूआई के संस्करण के साथ उपलब्ध है। बेहतर साउंड के लिए इसे बूमसाउंड फीचर से लैस किया गया है।


एचटीसी डिजायर 601 डुअल सिम सिम में 4.5 इंच की क्यूएचडी स्क्रीन है और डिजायर 700 की तरह यह भी ब्लिंगफीड और जीयो जैसे फीचर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह डुअल सिम एक्टिव फीचर से लैस है जहां यदि आप एक सिम पर होते हैं और दूसरे सिम पर काॅल आने पर वेटिंग में बताएगा न कि आॅफ या कवरेज क्षेत्र से बाहर।


डिजायर 501 डुअल सिम में 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी है 1 जीबी का रैम स्टोरेज उपलब्ध है। वहीं प्रोेसेसिंग के लिए 1.15 गीगाहट्र्ज का डुअलकोर प्रोसेसर है। फोन की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इमसें मुख्य कैमरा 8.0 मेगापिक्सल का है जबकि वीडियो काॅलिंग के लिए 2.1 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।


एचटीसी ने तीनों फोन तीन रेंज में पेश किया है। एचटीसी डिजायर 700 डुअल सिम की कीमत 33,050 रुपए है जबकि डिजायर 601 डुअल सिम की कीमत 24,190 रुपए है। वहीं एचटीसी डिजायर 501 डुअल सिम की कीमत 16,890 रुपए है।


Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...